पेट दर्द की साधारण शिकायत निकली दुर्लभ बीमारी, एसएमएस में महिला की दूरबीन सर्जरी

महिला को गंभीर जटिलताओं से बचा लिया

पेट दर्द की साधारण शिकायत निकली दुर्लभ बीमारी, एसएमएस में महिला की दूरबीन सर्जरी
एसएमएस अस्पताल में सीकर निवासी महिला का दुर्लभ दाहिनी ओर डायफ्रामेटिक हर्निया का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन । जांच में डायफ्राम में छेद के कारण किडनी, बड़ी आंत का हिस्सा और लिवर का भाग छाती में पहुंच गया था।

जयपुर। पेट दर्द की सामान्य शिकायत लेकर एसएमएस अस्पताल पहुंची सीकर निवासी एक महिला में चिकित्सकों ने एक अत्यंत दुर्लभ और जानलेवा बीमारी का समय रहते पता लगाकर सफल उपचार किया। जनरल सर्जरी विभाग की टीम ने दाहिनी ओर के दुर्लभ डायफ्रामेटिक हर्निया (Right Diaphragmatic Hernia) का अत्याधुनिक लैप्रोस्कोपिक (दूरबीन) तकनीक से सफल ऑपरेशन कर महिला को गंभीर जटिलताओं से बचा लिया। जनरल सर्जरी विभाग के डॉ. अमित जैन ने बताया कि जांच में महिला के डायफ्राम में करीब 6×5 सेंटीमीटर का बड़ा छेद मिला, जिसके कारण दाहिनी किडनी, ट्रांसवर्स कोलन (बड़ी आंत का हिस्सा) और लिवर का एक भाग छाती में पहुंच गया था।

 

यदि समय पर बीमारी का पता नहीं चलता तो आंत के फंसने, रक्त प्रवाह रुकने, संक्रमण और श्वसन संबंधी गंभीर समस्याएं जानलेवा साबित हो सकती थीं। डॉ. प्रभा ओम के मार्गदर्शन में डॉ. अमित जैन और उनकी टीम ने छोटे-छोटे चीरों के माध्यम से सभी अंगों को उनकी सामान्य स्थिति में स्थापित किया तथा मेश लगाकर डायफ्राम की सफल मरम्मत की। एनेस्थीसिया टीम ने भी ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेषज्ञों के अनुसार दाहिनी ओर का डायफ्रामेटिक हर्निया बेहद दुर्लभ होता है और उसमें एक साथ कई महत्वपूर्ण अंगों का छाती में पहुंच जाना अत्यंत असामान्य स्थिति मानी जाती है। एसएमएस अस्पताल में इस जटिल बीमारी का पूरी तरह लैप्रोस्कोपिक तकनीक से सफल उपचार अस्पताल की उन्नत सर्जिकल विशेषज्ञता और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।

 

Read More आरयूबी निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, उत्तर पश्चिम रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

Post Comment

Comment List

Latest News

बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा होगी सुगम : 900 मीटर लंबी सुरंग तैयार, संचालन के बाद वाहनों की आवाजाही होगी अधिक व्यवस्थित बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा होगी सुगम : 900 मीटर लंबी सुरंग तैयार, संचालन के बाद वाहनों की आवाजाही होगी अधिक व्यवस्थित
यात्रा को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। ऋषिकेश-बदरीनाथ और केदारनाथ हाईवे को जोड़ने वाली 900 मीटर लंबी सुरंग बनकर...
सचिन पायलट ने ली अधिकारियों की बैठक : विकास कार्यो को लेकर की समीक्षा, कार्य को जल्द खत्म करने के दिए निर्देश
भजनलाल शर्मा ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान : ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना, योजनाओं के क्रियान्वयन का लिया फीडबैक
शिवकुमार ने मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात : मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को मिली हवा, पार्टी को मजबूत करने की रणनीतियों पर की चर्चा
पेट दर्द की साधारण शिकायत निकली दुर्लभ बीमारी, एसएमएस में महिला की दूरबीन सर्जरी
पेपर लीक ने कई परिवारों से छीने बच्चे : परीक्षा व्यवस्था को नए सिरे से व्यवस्थित बनाने की आवश्यकता, राहुल गांधी बोले- बच्चों को मिले सुरक्षा
एशियन पैरा ओलंपिक थ्रोबॉल अभियान में सेवा का रंग, खिचड़ी प्रसादम् वितरण से दिया सेवा और समरसता का संदेश