खादी की सादगी, कला की कारीगरी : 1 नवंबर को जयपुर में सजेगा 'ग्रासरूट' का फैशन शोकेस

पोस्टर जारी किया गया

खादी की सादगी, कला की कारीगरी : 1 नवंबर को जयपुर में सजेगा 'ग्रासरूट' का फैशन शोकेस
फैशन, खादी और पारंपरिक कला का अनूठा संगम 1 नवंबर को गुलाबी नगरी में देखने को मिलेगा। फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ राजस्थान (एफडीसीआर) की ओर से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 'ग्रासरूट-द आर्ट ऑफ अर्थ' फैशन शोकेस आयोजित होगा।

जयपुर। फैशन, खादी और पारंपरिक कला का अनूठा संगम 1 नवंबर को गुलाबी नगरी में देखने को मिलेगा। फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ राजस्थान (एफडीसीआर) की ओर से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 'ग्रासरूट-द आर्ट ऑफ अर्थ' फैशन शोकेस आयोजित होगा। इसका पोस्टर जारी किया गया। पोस्टर विमोचन के मौके पर एफडीसीआर अध्यक्ष पुनीत खत्री, निदेशक निकिता शर्मा, शो डायरेक्टर शाकिर शेख और संजय अग्रवाल मौजूद रहे। डिजाइनर ज्योति पंवार और रचना खंडेलवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

आयोजकों के अनुसार, शोकेस में उभरती प्रतिभाओं की रचनात्मकता से लेकर अनुभवी डिजाइनरों के परिधानों तक फैशन के कई रंग दिखेंगे। दोपहर 3 बजे नई पीढ़ी के डिजाइनरों के संग्रह के साथ शुरुआत होगी। शाम 5 बजे डिजाइनर पुरस्कार समारोह होगा। इसके बाद रचना खंडेलवाल का 'छोरिताई' और गुरमीत सिंह कपूर का 'जी-क्लास' प्रदर्शित होगा। शाम 7 बजे संजय अग्रवाल का 'सूत' खादी कारीगरों की कला को मंच देगा। रात 8 बजे दीपाक्षी खंडेलवाल और ज्योति पंवार के परिधान रैंप पर उतरेंगे। रात 9 बजे समापन समारोह में गजल मिश्रा की प्रस्तुति आकर्षण रहेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सांगोद अस्पताल में प्रसव कराने के बजाय कोटा भेजी प्रसूता : हाई रिस्क बताकर किया रेफर, 25 मिनट बाद चलती एम्बुलेंस  में हो गई सामान्य डिलीवरी सांगोद अस्पताल में प्रसव कराने के बजाय कोटा भेजी प्रसूता : हाई रिस्क बताकर किया रेफर, 25 मिनट बाद चलती एम्बुलेंस में हो गई सामान्य डिलीवरी
डॉक्टर बोलीं- बीपी नियंत्रित नहीं हुआ तो हाई रिस्क प्रोटोकॉल के तहत किया रेफर; पति ने लगाया लापरवाही का आरोप।...
समुद्र में बन रहा बड़ा खतरा! 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
भारत में सत्ता परिवर्तन का एकमात्र रास्ता चुनाव, राहुल गांधी कर रहे नकारात्मक प्रचार : प्रह्लाद जोशी
अमेरिका से 500 मिसाइलें मंजूर, फिर भी यूक्रेन को राहत नहीं! आखिर क्यों परेशान हैं जेलेंस्की?
खादी की सादगी, कला की कारीगरी : 1 नवंबर को जयपुर में सजेगा 'ग्रासरूट' का फैशन शोकेस
जयपुर में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : 3 आरोपी गिरफ्तार; 9 मोटरसाइकिल बरामद
31 अक्टूबर : इतिहास, सियासत, प्रेम और कविता के चार पाठ