सिंधी कैम्प थाना पुलिस की कार्रवाई : अवैध कटार के साथ युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज कर जांच शुरू
अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए एक टीम का गठन
अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से एक अवैध धारदार कटार बरामद। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशान्त किरण ने बताया कि अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए एक टीम का गठन।
जयपुर। पुलिस थाना सिंधी कैम्प, जयपुर पश्चिम ने अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध धारदार कटार बरामद की गई है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशान्त किरण ने बताया कि अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए एक टीम का गठन किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध कटार बरामद की गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहसिन (23) निवासी बी-15, शहीद इंदिरा ज्योति नगर, थाना भट्टा बस्ती, जयपुर के रूप में हुई है।

Comment List