सीताराम लांबा का सवाल: पंचायत टिकटों के मालिक विधायक तो संगठन के ताले लगा दो

संगठन और कार्यकर्ताओं के दरकिनार होने की शिकायतें

सीताराम लांबा का सवाल: पंचायत टिकटों के मालिक विधायक तो संगठन के ताले लगा दो
राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीताराम लांबा ने पंचायत चुनाव टिकट बंटवारे पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनके मुंह से यह कड़वी बात निकलना संगठन की कमजोरी को उजागर करता है। नहीं तो इस पर गंभीर विचार होना तय है।

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीताराम लांबा ने पंचायत चुनाव टिकट बंटवारे पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि अगर विधायक और हारे प्रत्याशी ही पंचायत टिकटों के मालिक हैं तो संगठन और कार्यकर्ताओं के ताले लगा दिए जाएं। लांबा संगठन के सुलझे नेता माने जाते हैं। वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के चुनिंदा यात्रियों में शामिल रहे और संगठन प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के गृह जिले से हैं। उनके मुंह से यह कड़वी बात निकलना संगठन की कमजोरी को उजागर करता है।

लंबे समय से संगठन और कार्यकर्ताओं के दरकिनार होने की शिकायतें आ रही हैं। कहा जाता है संगठन सर्वोपरि है, लेकिन व्यवहार में विधायकों का दबदबा बढ़ता जा रहा है। अगर नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आए तो ये सवाल दब जाएंगे, नहीं तो इस पर गंभीर विचार होना तय है।

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वर्गीय शेखावत को विधानसभा में पुष्पांजलि स्व. शेखावत का जीवन जन सेवा की मिशाल स्वर्गीय शेखावत को विधानसभा में पुष्पांजलि स्व. शेखावत का जीवन जन सेवा की मिशाल
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधान सभा में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भैरोसिंह शेखावत को उनकी जयंती पर...
भारत-पोलैंड के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार, बेंगलुरु पहुंचा 100 कारोबारी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल
कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 125 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला
छठे राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन में प्रस्तुत होगा राजस्थान का विकास मॉडल
इस वित्त वर्ष में एक दिन में सर्वाधिक मूवमेंट, 67 विमानों की लैंडिंग और 62 ने भरी उड़ान.
पिंकसिटी प्रेस क्लब का 35वां स्थापना दिवस समारोह : वरिष्ठ और युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान
सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के लिए राजस्थान टीम चंडीगढ़ रवाना, राजस्थान का पहला मुकाबला 26 को हरियाणा से