छः पुलिसकर्मी बने कानिस्टेबल ऑफ द मंथ, उत्कृष्ट कार्य के लिए हुए सम्मानित

10 स्थायी वारंट और 5 गिरफ्तारी वारंट का निस्तारण

छः पुलिसकर्मी बने कानिस्टेबल ऑफ द मंथ, उत्कृष्ट कार्य के लिए हुए सम्मानित

जयपुर में छः पुलिसकर्मी बने कानिस्टेबल ऑफ द मंथ उत्कृष्ट कार्य के लिए हुए सम्मानित पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने पुलिस आयुक्तालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मियों को “कानिस्टेबल ऑफ द मंथ” अवार्ड से सम्मानित।

जयपुर। जयपुर में छः पुलिसकर्मी बने कानिस्टेबल ऑफ द मंथ उत्कृष्ट कार्य के लिए हुए सम्मानित पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने बुधवार को पुलिस आयुक्तालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मियों को “कानिस्टेबल ऑफ द मंथ” अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुलिस का मूल उद्देश्य आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय उत्पन्न करना है, जिसके लिए जयपुर पुलिस निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह के पुरस्कार पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के साथ उन्हें बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करते हैं। मार्च 2026 के लिए चयनित पुलिसकर्मियों में जिला पूर्व के कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल हैं, जिन्होंने रामनगरिया थाने के एक मामले में सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छह आरोपियों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई।

वहीं जिला पश्चिम के कांस्टेबल सुनील कुमार ने 2019 से फरार अंतर्राज्यीय गैंग के दो इनामी अपराधियों को तकनीकी विश्लेषण के जरिए सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिला उत्तर के कांस्टेबल कमलेश कुमार ने ईमानदारी का परिचय देते हुए एक यात्री का खोया हुआ पर्स, जिसमें 50-60 हजार रुपये थे, खोजकर सही मालिक को लौटाया। जिला दक्षिण के कांस्टेबल अनिल कुमार ने लंबे समय से लंबित 10 स्थायी वारंट और 5 गिरफ्तारी वारंट का निस्तारण किया। इसके अलावा यातायात उत्तर के कांस्टेबल संदीप कुमार ने सुगम यातायात संचालन में उत्कृष्ट कार्य किया, जबकि राकेश कुमार शर्मा ने विभिन्न धार्मिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सम्मान मिला।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित