उत्कृष्ट कार्य पर छह पुलिसकर्मी बने ‘कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ’, मनोबल बढ़ाने की पहल
कानून-व्यवस्था संबंधी कार्यों के उत्कृष्ट निष्पादन के लिए सम्मानित
जयपुर। अपराध नियंत्रण, जनसेवा और यातायात प्रबंधन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जयपुर पुलिस के छह कांस्टेबलों को जून-2026 का कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने पुलिस आयुक्तालय में आयोजित समारोह में कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है और वे अधिक समर्पण के साथ जनसेवा के लिए प्रेरित होते हैं।
इस बार बजाजनगर थाने के नाहर सिंह को वर्षों से लंबित जब्त माल और न्यायालयीन प्रकरणों के निस्तारण, दौलतपुरा थाने के भैरूराम को इनामी बदमाश की गिरफ्तारी, विद्याधर नगर के दिनेश कुमार को दो इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी, मुहाना थाने के मानवेन्द्र सिंह को गंभीर अपराधों के आरोपियों की धरपकड़ व समन-वारंट के निस्तारण, यातायात पूर्व के हरफूल को चुनौतीपूर्ण यातायात प्रबंधन तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात एवं प्रशासन कार्यालय के दातार सिंह को कार्यालयीन एवं कानून-व्यवस्था संबंधी कार्यों के उत्कृष्ट निष्पादन के लिए सम्मानित किया गया।

Comment List