उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मी “कानिस्टेबल ऑफ द मंथ” अवार्ड से सम्मानित

48 स्थायी वारंटियों के निस्तारण में सराहनीय कार्य

उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मी “कानिस्टेबल ऑफ द मंथ” अवार्ड से सम्मानित
पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने मंगलवार को पुलिस आयुक्तालय में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट, मेहनत, लगन एवं समर्पण से कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मियों को “कानिस्टेबल ऑफ द मंथ” अवार्ड से सम्मानित।

जयपुर। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने मंगलवार को पुलिस आयुक्तालय में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट, मेहनत, लगन एवं समर्पण से कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मियों को “कानिस्टेबल ऑफ द मंथ” अवार्ड से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जयपुर पुलिस आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय की भावना कायम रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस सम्मान से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा और वे बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। अप्रैल 2026 के लिए जिला पूर्व से मोतीडूंगरी थाने के कांस्टेबल बनवारी लाल को संगठित अपराध के मुख्य सरगना एवं पांच हजार रुपये के इनामी अपराधी आकाश बिलोनिया को गिरफ्तार करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर सम्मानित किया गया।

जिला पश्चिम से वैशालीनगर थाने के कांस्टेबल दीपचंद ने चेन स्नैचिंग की वारदातों का खुलासा करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार करवाया। जिला उत्तर से आमेर थाने के कांस्टेबल विरेन्द्र कुमार ने विदेशी पर्यटकों की सहायता कर पुलिस की सकारात्मक छवि मजबूत की तथा छेड़छाड़ मामले में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई। जिला दक्षिण से शिप्रापथ थाने के कांस्टेबल राजू चौधरी ने 18 अपराधियों की गिरफ्तारी एवं 48 स्थायी वारंटियों के निस्तारण में सराहनीय कार्य किया। यातायात पश्चिम के कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार ने फर्जी नंबर प्लेट लगे वाहन को पकड़कर मुकदमा दर्ज करवाया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश