चना बाजार में सुस्ती, मांग कमजोर रहने से भावों पर दबाव

गुणवत्ता के आधार पर कीमतों में अंतर

चना बाजार में सुस्ती, मांग कमजोर रहने से भावों पर दबाव

प्रदेश की प्रमुख कृषि उपज मंडियों में सोमवार को चना बाजार शनिवार के मुकाबले मंदी के साथ खुला। कोटा, दौसा, लालसोट, चाकसू, मेड़ता, किशनगढ़ और मंडावरी मंडियों में कुल मिलाकर करीब 35 हजार कट्टों की आवक दर्ज की गई।

जयपुर। प्रदेश की प्रमुख कृषि उपज मंडियों में सोमवार को चना बाजार शनिवार के मुकाबले मंदी के साथ खुला। कोटा, दौसा, लालसोट, चाकसू, मेड़ता, किशनगढ़ और मंडावरी मंडियों में कुल मिलाकर करीब 35 हजार कट्टों की आवक दर्ज की गई। व्यापारियों के अनुसार आवक सामान्य रहने के बावजूद मांग कमजोर रहने से भावों पर दबाव बना रहा। मिल क्वालिटी चना के भाव लूज़ में 5025 से 5075 रुपए प्रति क्विंटल के बीच रहे। वहीं रेन टच एवं बेहतर क्वालिटी के माल की कीमतें अपेक्षाकृत नीचे दर्ज की गईं।

जयपुर में मिल क्वालिटी चना के भाव एफओआर (FOR) 5421 से 5480 रुपए प्रति क्विंटल रहे। बाजार में कारोबार सीमित दायरे में रहा और खरीदारों की सतर्कता के चलते तेजी के संकेत फिलहाल कमजोर नजर आए। श्री श्याम पल्सेस जयपुर के पवन अग्रवाल के अनुसार बाजार में फिलहाल मांग सामान्य है, जबकि गुणवत्ता के आधार पर कीमतों में अंतर बना हुआ है। आने वाले दिनों में आवक और मांग के रुझान पर बाजार की दिशा निर्भर है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महिला सुरक्षा को लेकर एक प्रेरणादायक पहल, जयपुर नाइट आउट ने दिया सुरक्षा और आत्मविश्वास का मजबूत संदेश महिला सुरक्षा को लेकर एक प्रेरणादायक पहल, जयपुर नाइट आउट ने दिया सुरक्षा और आत्मविश्वास का मजबूत संदेश
शहर में महिला सुरक्षा को लेकर एक प्रेरणादायक पहल सामने आई, जब “स्टक ऑन माय पल्लू” समूह की महिलाओं ने...
सोनिया गांधी का सरकार पर निशाना : असली चिंता महिला आरक्षण नहीं, बल्कि प्रस्तावित परिसीमन, राजनीतिक लाभ लेने की मंशा का लगाया आरोप
FSL में बड़ा फेरबदल : निदेशक अजय शर्मा APO, डॉ. आर.के. मिश्रा बने नए निदेशक
विधानसभा में बम से उड़ाने की धमकी का मेल : अशोक गहलोत का सरकार पर हमला, कहा- सरकार की कानून व्यवस्था फेल, मिल रही बम की धमकियां
रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, अजमेर-रांची-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन
जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार मामला : 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, सुबोध अग्रवाल 2 दिन के पुलिस रिमांड पर
21 अप्रैल को राष्ट्र को समर्पित होगी पचपदरा रिफाइनरी, राजस्थान बनेगा ऊर्जा क्षेत्र का नया केंद्र