जयपुर में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, 1.18 करोड़ की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

वाणिज्यिक मात्रा में 589.95 ग्राम स्मैक बरामद

जयपुर में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, 1.18 करोड़ की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

सी.एस.टी. पुलिस आयुक्तालय, जयपुर ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना सांगानेर क्षेत्र से एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से अंतर्राष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 18 लाख रुपये की 589.95 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

जयपुर। सी.एस.टी. पुलिस आयुक्तालय, जयपुर ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना सांगानेर क्षेत्र से एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अंतर्राष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 18 लाख रुपये की 589.95 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त जयपुर सचिन मित्तल के मार्गदर्शन में, विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) राहुल प्रकाश के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त अपराध अभिजीत सिंह के सुपरविजन में की गई। पुलिस के अनुसार सीएसटी टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ गुप्त सूचनाएं संकलित कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अपराधियों को चिन्हित किया।

सूचना के आधार पर पुलिस थाना सांगानेर जयपुर (पूर्व) के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए चाकसू बस स्टैंड के सामने टोंक रोड पर एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से वाणिज्यिक मात्रा में 589.95 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सांगानेर जयपुर (पूर्व) में प्रकरण संख्या 56/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार आरोपी
कल्याण सिंह (22) टोकड़ी, थाना बालता, तहसील ईकलेरा, जिला झालावाड़। जयपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के विरुद्ध चल रही मुहिम में सहयोग करें। अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह