झालाना में नन्हे शावक बने पर्यटकों के लिए खास आकर्षण : अटखेलियां करते और दौड़ते हुए कैमरे में कैद, लगातार हो रही साइटिंग

लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है

झालाना में नन्हे शावक बने पर्यटकों के लिए खास आकर्षण : अटखेलियां करते और दौड़ते हुए कैमरे में कैद, लगातार हो रही साइटिंग

झालाना लेपर्ड रिजर्व में इन दिनों मादा लेपर्ड फ्लोरा के तीन नन्हे शावक पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बने। जोन-1 में शावक अटखेलियां करते और दौड़ते हुए बार-बार कैमरे में कैद। लगातार हो रही साइटिंग से सफारी का रोमांच बढ़ा।

जयपुर। जयपुर स्थित झालाना लेपर्ड रिजर्व में इन दिनों वन्यजीव प्रेमियों को रोमांचक नज़ारे देखने को मिल रहे हैं। यहां मादा लेपर्ड फ्लोरा के 3 नन्हे शावक पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बने हुए हैं। झालाना के जोन-1 में ये तीनों शावक आपस में अटखेलियां करते, दौड़ते और खेलते हुए कैमरे में कैद हुए, जिसे देख पर्यटक भी रोमांचित हो उठे।

रेंजर जितेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार इन दिनों फ्लोरा और उसके शावकों की लगातार शानदार साइटिंग हो रही है, जिससे सफारी पर आने वाले पर्यटकों का उत्साह और बढ़ गया है। खास बात यह है कि शावकों की चंचल हरकतें जंगल के माहौल को और भी जीवंत बना देती हैं। वन्यजीव प्रेमी लोकेश यादव ने यह दुर्लभ वीडियो दैनिक नवज्योति के साथ साझा किया है। नन्हें शावकों की अटखेलियों वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है।

Tags: cubs

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका