एसएमएस अस्पताल : इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजन डॉक्टर भिड़े; बदसलूकी का आरोप
बुजुर्ग मरीज की तड़प-तड़प कर मौत के बाद हंगामा
जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में शुक्रवार को एक बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद परिजनों और डॉक्टर्स में विवाद। इस दौरान परिजनों ने मरीज के दर्द से तड़प-तड़प कर मौत हो जाने, रेजिडेंट डॉक्टर्स और नसिंर्ग स्टाफ पर समय पर इलाज नहीं देने और बदसलूकी करने का आरोप।
जयपुर। जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में शुक्रवार को एक बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद परिजनों और डॉक्टर्स में विवाद हो गया। इस दौरान परिजनों ने मरीज के दर्द से तड़प-तड़प कर मौत हो जाने, रेजिडेंट डॉक्टर्स और नसिंर्ग स्टाफ पर समय पर इलाज नहीं देने और बदसलूकी करने का आरोप लगाया। स्टाफ ने मरीज के परिजनों पर हंगामा करने, मारने के लिए वार्ड में चाकू उठाने और वीडियो बनाने का आरोप लगाया। घटना के बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स, नसिंर्ग स्टाफ ने एक शिकायत एसएमएस अधीक्षक को दी और बाद में थाने में पहुंच गए, जहां परिजन के खिलाफ शिकायत दी। यूनिट हैड डॉ. रामगोपाल यादव मौके पर पहुंचे। डॉ. यादव और पुलिस अधिकारियों ने स्टाफ से समझाइश कर मामले को शांति से निस्तारित करने की अपील की।
ये है मामला: खैरथल-तिजारा निवासी 69 वर्षीय मरीज किशनलाल को पैरों में दर्द होने पर परिजन रात करीब 12 बजे एसएमएस की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे थे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद भी कोई राहत नहीं मिली तो उन्हें देर रात कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी वार्ड में भर्ती किया। जहां पता चला कि मरीज के पैरों की नसें ब्लॉक हैं। लेकिन उन्होंने भी कोई सुनवाई न करते हुए सीनियर डॉक्टर के आने के बाद ही आगे का इलाज होने की बात कही। परिजनों का आरोप है कि सुबह तक तेज दर्द से कहराते हुए बुजुर्ग मरीज ने आखिरकार दम तोड़ दिया।

Comment List