डिजिटल हेल्थ, आधुनिक उपकरणों और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्थाओं से लैस होगा एसएमएस अस्पताल

एसएमएस अस्पताल का कायाकल्प

डिजिटल हेल्थ, आधुनिक उपकरणों और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्थाओं से लैस होगा एसएमएस अस्पताल
जयपुर के एसएमएस अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक बनाने के लिए प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ की अध्यक्षता में राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित हुई। इसमें डिजिटल हेल्थ इंसेंटिव स्कीम के तहत 2.5 करोड़ से अधिक के आईटी उपकरणों, ऑपरेशन थिएटरों के लिए एडवांस्ड एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन और विभिन्न मेडिकल उपकरणों की खरीद को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की गई।

जयपुर। एसएमएस अस्पताल भविष्य में डिजिटल हेल्थ, आधुनिक उपकरणों और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्थाओं से लैस होगा। इसके लिए भविष्य में होने वाले कार्यों को अब मंजूरी मिल गई है। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा गायत्री राठौड़ की अध्यक्षता में एसएमएस अस्पताल जयपुर में राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ  सोसायटी की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अस्पताल में डिजिटल हेल्थ को बढ़ावा देने, आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने, मरीजों की सुविधा बढ़ाने और निर्णय प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण स्वीकृतियां प्रदान की गईं।

2.5 करोड़ से अधिक के आईटी उपकरणों को मंजूरी: अस्पताल में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की डिजिटल हेल्थ इंसेंटिव स्कीम के तहत 2.5 करोड़ से अधिक मूल्य के नए आईटी उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही अस्पताल की कार्यक्षमता बढ़ाने और विभिन्न सेवाओं को गति देने के लिए आईटी हार्डवेयर की खरीद एवं अपग्रेडेशन के प्रस्ताव भी स्वीकृत किए गए।

डिजिटलाइज्ड होगा रिकॉर्ड: अस्पताल में उपलब्ध रिकॉर्ड को डिजिटल स्वरूप प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इससे रिकॉर्ड के सुरक्षित एवं व्यवस्थित प्रबंधन के साथ आवश्यकता के समय जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी और अस्पताल की कार्यप्रणाली अधिक तकनीक आधारित बनेगी। मरीजों और अस्पताल कर्मचारियों के बीच बेहतर संवाद के लिए विभिन्न डीडीसी, पंजीयन डेस्क एवं मरीज इंटरफेस काउंटरों पर 100 टू-वे माइक्रोफोन सिस्टम लगाए जाएंगे।

नए लाभार्थी वर्गों को मिलेगा लाभ: मरीजों को उपचार सुविधाओं का लाभ अधिक व्यापक स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपना घर और प्राइवेट इंश्योरेंस को नए लाभार्थी वर्ग के रूप में शामिल करने की मंजूरी दी गई। अस्पताल की दैनिक आवश्यकताओं से जुड़े छोटे एवं आवश्यक व्यय के लिए सभी यूनिट हेड्स को वित्तीय अधिकार प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत आरटीटीपी के वित्तीय नियमों के अनुसार एक बार में 10000 तक और एक वर्ष में अधिकतम 50000 तक का व्यय किया जा सकेगा। इससे छोटी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए निर्णय प्रक्रिया में तेजी आएगी।

Read More तीज सिंजारा पर जयपुर डेयरी का मीठा तोहफा : 200 ग्राम पैक की कीमत 140 रुपए, फीका घेवर भी मिलेगा 

आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की होगी उपलब्धता: मरीजों को अत्याधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एडवांस्ड एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन की खरीद के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसके अतिरिक्त न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, पीएमआर, पैलिएटिव मेडिसिन सहित विभिन्न विभागों के ऑपरेशन थिएटर एवं डायग्नोस्टिक उपकरणों से संबंधित प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान की गई। पीएम राहत काउंटर के संचालन को मंजूरी: ट्रॉमा एंड ऑर्थोपेडिक इंस्टीट्यूट में पीएम राहत काउंटर के संचालन के लिए आवश्यक ऑपरेशनल एवं वित्तीय व्यवस्था को मंजूरी दी गई। इससे ट्रॉमा सेवाओं को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। कॉटेज के किराये में 10 प्रतिशत वृद्धि: बैठक में अस्पताल परिसर स्थित कॉटेज के किराए में 10 प्रतिशत वृद्धि करने का निर्णय लिया गया।

Read More राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में शुरू हुआ ब्रेस्टफीडिंग कक्ष, विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तेजिका-सिद्धार्थ से शुरू हुआ जयपुर में एशियाटिक शेरों का सफर : 2016 में गुजरात से आया था पहला जोड़ा, अब नाहरगढ़ में 6 शेर-शेरनियां तेजिका-सिद्धार्थ से शुरू हुआ जयपुर में एशियाटिक शेरों का सफर : 2016 में गुजरात से आया था पहला जोड़ा, अब नाहरगढ़ में 6 शेर-शेरनियां
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क और लायन सफारी में वर्तमान में 6 प्योर एशियाटिक शेर। वर्ष 2016 में गुजरात से तेजिका और...
खरीद-बिक्री सहकारी समितियों के लिए 2026-27 में 6647 करोड़ रुपए से अधिक का लक्ष्य, कृषि उपज के लिए 5698.71 करोड़ निर्धारित
झारखंड विधानसभा परिसर में छात्रों का हंगामा: प्रदर्शन के दौरान पुलिस से भिड़े आंदोलनकारी, लाठीचार्ज के बाद बढ़ा तनाव
वायदा बाजार की तेजी का असर : चांदी और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव
त्रिपुरा: अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के प्रयास में 2 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, पासपोर्ट और वीजा संबंधी कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप
‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ सिर्फ कन्नड़ फिल्म नहीं, भारतीय फिल्म है : यश
झीलों की नगरी में जमघट : 18 देशों के 32 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पहुंचे उदयपुर