एसएमएस अस्पताल की चिकित्सा सेवा की अमेरिका तक गूंज, अमेरिकी महिला की हुई सफल लैप्रोस्कोपिक सर्जरी

विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं और किफायती उपचार पर संतोष व्यक्त किया

एसएमएस अस्पताल की चिकित्सा सेवा की अमेरिका तक गूंज, अमेरिकी महिला की हुई सफल लैप्रोस्कोपिक सर्जरी
सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में अमेरिका की 28 वर्षीय नागरिक अमेथिस्ट मकैडोरी ने पित्त की थैली की सफल लैप्रोस्कोपिक सर्जरी कराई। डॉ. राजेंद्र बागड़ी के नेतृत्व में न्यूनतम सरकारी शुल्क (लगभग 209 डॉलर) पर ऑपरेशन। अमेरिका में संभावित लागत 15,000 डॉलर थी।

जयपुर। सवाई मानसिंह अस्पताल, जयपुर की विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं और सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का सकारात्मक अनुभव अब अमेरिका तक पहुंचा है। अमेरिका की 28 वर्षीय नागरिक अमेथिस्ट मकैडोरी ने जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल की सर्जिकल यूनिट-5 में पित्त की थैली में पथरी का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन कराया। उपचार के बाद स्वस्थ होकर अमेरिका लौट रही अमेथिस्ट ने एसएमएस अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं और किफायती उपचार पर संतोष व्यक्त किया।

अमेथिस्ट ने भारत आने से पहले एसएमएस अस्पताल तथा सर्जिकल यूनिट-5 के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र बागड़ी के बारे में जानकारी प्राप्त की और उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल को चुना। सरकारी नियमों के तहत निर्धारित न्यूनतम शुल्क में उनका उपचार किया गया। लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के बाद उन्हें अगले ही दिन mobilize किया गया और उनकी रिकवरी संतोषजनक रही।

मरीज के अनुसार, अमेरिका में इसी प्रकार की सर्जरी पर लगभग 15,000 अमेरिकी डॉलर तक खर्च हो सकता है, जबकि एसएमएस अस्पताल में उनकी सर्जरी का खर्च लगभग 209 अमेरिकी डॉलर रहा। उनके अनुसार भारत आने-जाने, ठहरने और उपचार सहित उनका कुल खर्च भी अमेरिका में होने वाली केवल सर्जरी की अनुमानित लागत से कम रहा।

अमेथिस्ट ने महंगे निजी चिकित्सा विकल्पों के बजाय एसएमएस अस्पताल के जनरल वार्ड में रहकर उपचार लेना पसंद किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, चिकित्सकों की देखभाल तथा उपचार व्यवस्था के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की। सर्जिकल यूनिट-5 में डॉ. राजेंद्र बागड़ी के नेतृत्व में की गई इस सफल लैप्रोस्कोपिक सर्जरी ने यह दर्शाया कि सरकारी अस्पताल में भी विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं और आधुनिक सर्जिकल तकनीकों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। एसएमएस अस्पताल की विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं और सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था का यह अनुभव अब जयपुर से अमेरिका तक पहुंच गया है। उपचार के बाद स्वस्थ होकर लौट रही अमेथिस्ट अपने साथ एसएमएस अस्पताल में मिले उपचार और चिकित्सा सेवाओं की सकारात्मक यादें लेकर अमेरिका लौट रही हैं।

Read More रितु बराला को लेकर कमिश्नरेट पहुंचे थे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, एफआईआर दर्ज नहीं होगी तो घर नहीं जाएंगे : डोटासरा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पाकिस्तान से कनेक्शन! कश्मीर में गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार पाकिस्तान से कनेक्शन! कश्मीर में गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार
बांदीपोरा में पुलिस ने प्रतिबंधित जेकेआईएम के गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश कर चार महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया...
युवाओं को जोड़ने और मुद्दे उठाने पर जोर, युवा कांग्रेस की नई टीम को मिला टास्क
राजस्थान में दौड़ेंगी 1150 ई-बसें, जयपुर को मिला सबसे बड़ा हिस्सा
एसएन मेडिकल कॉलेज में 28 को होगा तृतीय स्मृति व्याख्यान , भावनात्मक चुनौतियों को समझना जरूरी
दिल्ली में कांग्रेस की महारैली पर नजरें : 10 लाख की भीड़ जुटाने का प्लान! रामलीला मैदान में क्या होगा बड़ा सियासी धमाका?
पंचायत चुनाव में वोट की चोट, कई जगह लाठीचार्ज और बवाल
‘सूर्या’ के टीजर पर क्यों भड़का मेडिकल जगत? जानिए पूरा विवाद