एसएमएस मेडिकल कॉलेज : महिला फैकल्टी ने अपने ही विभाग में काम करने वाले प्रोफेसर पर लगाया बदसलूकी और छेड़छाड़ का आरोप, जानें पूरा मामला 

कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पीएचएस को भेज दी 

एसएमएस मेडिकल कॉलेज : महिला फैकल्टी ने अपने ही विभाग में काम करने वाले प्रोफेसर पर लगाया बदसलूकी और छेड़छाड़ का आरोप, जानें पूरा मामला 

सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज में एक प्रोफेसर पर महिला फेकल्टी ने बदसलूकी और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने जांच के लिए कमेटी गठित की। प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने रिपोर्ट तलब की है। कमेटी की रिपोर्ट उच्च स्तर पर भेजी गई।

जयपुर। राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज में एक प्रोफेसर पर उन्हीं के विभाग में काम करने वाली महिला फेकल्टी ने बदसलूकी और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत आने के बाद जांच के लिए कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने इसके लिए एक जांच कमेटी बनाई है। वहीं, इस मामले में प्रमुख शासन सचिव मेडिकल डिपार्टमेंट गायत्री राठौड़ ने भी रिपोर्ट तलब की है। शिकायत मिलने पर इसकी जांच के लिए प्रिंसिपल ने सीनियर प्रोफेसर डॉ. एस.एम. शर्मा की निगरानी में एक जांच कमेटी बनाई।

इस मामले में प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि शिकायत मिली थी, जिसकी जांच के लिए कमेटी बनाई थी। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पीएचएस को भेज दी है। रिपोर्ट के आधार पर उच्च स्तर पर जो निर्णय होगा, उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

यह होंगे कमेटी में :

कमेटी में दो एडिशनल प्रिंसिपल डॉ. आर. के. जैन, डॉ. मोनिका जैन के अलावा एक पूर्व अतिरिक्त प्रिंसिपल बी.एल. कुमावल, स्टडेंट वेलफेयर डीन डॉ. अनिता सिंघल के अलावा दो अन्य अधिकारी और विभाग के अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष को नियुक्त किया है।

Read More एसीबी डीआईजी हुए पेश : हाईकोर्ट ने कहा: करें कार्रवाई, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में करोडों रुपए के घोटाले को लेकर दिए आदेश

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे