पेपर लीक मामले में एसओजी की कार्रवाई : 15 लाख में सौदा कर बैठाए डमी कैंडिडेट, एसआई भर्ती परीक्षा पास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दोनों पारियों में अपने स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को बैठाया था

पेपर लीक मामले में एसओजी की कार्रवाई : 15 लाख में सौदा कर बैठाए डमी कैंडिडेट, एसआई भर्ती परीक्षा पास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान SI भर्ती 2021 पेपर लीक में SOG की बड़ी कार्रवाई। टोंक के सियाराम मीना ने 15 लाख में डमी कैंडिडेट बैठाकर परीक्षा पास की। हिंदी में 140.21 और GK में 109 अंक हासिल किए। लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार, 9 अप्रैल तक रिमांड पर। अब तक 140 आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जिनमें कई SI शामिल।

जयपुर। राजस्थान उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले में एसओजी ने एक और कार्रवाई करते हुए डमी कैंडिडेट बैठाकर परीक्षा पास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। एडीजी एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि टोंक जिले के अलीनगर निवासी सियाराम मीना ने हनुमान प्रसाद मीना से 15 लाख रुपए में सौदा कर 13 सितंबर 2021 को आयोजित उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा की दोनों पारियों में अपने स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को बैठाया था।

इस अवैध तरीके से सियाराम मीना ने हिंदी विषय में 200 में से 140.21 और सामान्य ज्ञान में 200 में से 109 अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की थी। मामले के जांच अधिकारी एएसपी चिरंजीलाल मीना ने टोंक पुलिस के सहयोग से लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर 5 अप्रैल 2026 को पेश किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 9 अप्रैल 2026 तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस प्रकरण में अब तक 63 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों और 6 चयनित उपनिरीक्षकों सहित कुल 140 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Tags: SOG

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमित शाह के लद्दाख दौरे पर कांग्रेस का निशाना: ऐतिहासिक बौद्ध अवशेषों का किया जिक्र, भूमि एवं रोजगार की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर उठाए सवाल अमित शाह के लद्दाख दौरे पर कांग्रेस का निशाना: ऐतिहासिक बौद्ध अवशेषों का किया जिक्र, भूमि एवं रोजगार की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर उठाए सवाल
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गृह मंत्री अमित शाह के लद्दाख दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे बौद्ध...
जयपुर सहित कई जिलों में देर रात हुई बारिश, मई के दो सप्ताह तक आंधी-बारिश का दौर रहेगा जारी
एर्दोगन और रूसी राजदूत वर्शिनिन ने की मुलाकात : तुर्किये-रूस सहयोग के वर्तमान मुद्दों पर हुई चर्चा, लोगों की समृद्धि और कल्याण की कामन की
दूषित पानी से हड़कंप : विधायक ने मौके पर पहुंचकर उठाए सवाल, जांच के आदेश
मुट्ठी में समंदर : 7 साल के इशांक ने रचा इतिहास, 9 घंटे 50 मिनट में Palk Strait तैरकर पार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘पति-पत्नी और वो दो’ में हास्य और पारिवारिक कहानी का संगम : मुदस्सर अजीज ने कहा- आयुष्मान खुराना ने आम आदमी के किरदारों को जीवंत किया
नींबू उधार नहीं देने पर दुकानदार से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार