जयपुर में समितियों को सशक्त बनाने पर मंथन, छह राज्यों के स्पीकर जुटे
समिति तंत्र में सुधार के लिए व्यापक मंथन
कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ राजस्थान में आज लोकसभा द्वारा गठित समितियों की समीक्षा समिति की द्वितीय बैठक आयोजित। इससे पूर्व इस समिति की पहली बैठक भोपाल में हो चुकी।
जयपुर। कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ राजस्थान में आज लोकसभा द्वारा गठित समितियों की समीक्षा समिति की द्वितीय बैठक आयोजित हुई। इससे पूर्व इस समिति की पहली बैठक भोपाल में हो चुकी है। बैठक में छह राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों ने भाग लेकर विधानमंडलों की समितियों को और अधिक सशक्त व प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी क्लब पहुंचे और विभिन्न राज्यों के स्पीकर्स से मुलाकात की।
स्वागत भाषण देते हुए राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. वासुदेव देवनानी ने कहा कि समितियां “लघु सदन” के रूप में कार्य करती हैं और लोकतंत्र में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने गुलाबी नगरी जयपुर आगमन पर सभी अतिथि स्पीकर्स का स्वागत किया। अध्यक्षीय उद्बोधन नरेंद्र सिंह तोमर ने दिया। उन्होंने कहा कि समितियों को अधिक सक्रिय बनाना समय की आवश्यकता है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनका महत्व केंद्रीय है। समिति तंत्र में सुधार के लिए व्यापक मंथन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस समीक्षा समिति की रिपोर्ट आगामी जून माह में लोकसभा अध्यक्ष को सौंपी जानी प्रस्तावित है।

Comment List