मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में पुष्य नक्षत्र पर विशेष अभिषेक, दिन-भर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में पुष्य नक्षत्र पर विशेष अभिषेक, दिन-भर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में पुष्य नक्षत्र पर भगवान श्री गणेश का भव्य अभिषेक और पूजन श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संपन्न। 251 किलो दूध, 21 किलो दही, घी, शहद व सुगंधित सामग्री से अभिषेक। 1001 मोदकों का भोग अर्पित और भक्तों को पूजन के बाद रक्षा सूत्र बांधे।

जयपुर। राजधानी स्थित मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में पुष्य नक्षत्र के अवसर पर भगवान श्री गणेशजी महाराज का विशेष अभिषेक एवं पूजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। प्रातःकाल से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही तथा भक्तों ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मंदिर महंत गणेश शर्मा ने बताया कि भगवान श्री गणेशजी महाराज का 251 किलो दूध, 21 किलो दही, 5 किलो घी, 21 किलो बूरा, शहद, केवड़ा जल, गुलाब जल तथा सुगंधित इत्रों से भव्य अभिषेक किया गया।

सर्वप्रथम भगवान का गंगाजल से शुद्ध स्नान कराया गया, इसके पश्चात विविध पूजन सामग्री से विधिवत अभिषेक संपन्न हुआ। विशेष पूजन के दौरान भगवान श्री गणपति सहस्त्रनाम के साथ 1001 मोदकों का भोग अर्पित किया गया। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं को रक्षा सूत्र बांधे गए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राघव चड्ढा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई: आलोचना लोकतंत्र का हिस्सा, भ्रामक AI कंटेंट गंभीर विषय राघव चड्ढा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई: आलोचना लोकतंत्र का हिस्सा, भ्रामक AI कंटेंट गंभीर विषय
दिल्ली हाईकोर्ट ने भाजपा सांसद राघव चड्ढा की डीपफेक वीडियो और आपत्तिजनक पोस्ट हटाने वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रख...
बस स्टैंड पर सोते यात्रियों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार : सामान बरामद, जानें पूरा मामला  
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सहकारी विकास समिति की बैठक : कृषि, डेयरी और सहकारिता में समन्वय व गोदाम निर्माण पर जोर
फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में बंपर वोटिंग: दोपहर 3 बजे तक 74 प्रतिशत मतदान, चुनावी दौड़ से पीछे हटे टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बैठक के बाद कार्रवाई, बांसवाड़ा नगर परिषद आयुक्त एपीओ
बैंक, वित्तीय कंपनियों में बिकवाली से लाल निशान में बंद हुए शेयर बाजार, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
शाही अंदाज में जयपुर पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स, 45 साल के इतिहास में पहली बार मई की गर्मी में फुल चार्टर के साथ दौड़ी लक्ज़री ट्रेन