विश्व विरासत दिवस पर खास तोहफा : 18 अप्रैल को 30 से अधिक स्मारकों में फ्री एंट्री, पर्यटकों का होगा पारंपरिक स्वागत

लोक नृत्यों की भी रहेगी प्रस्तुति

विश्व विरासत दिवस पर खास तोहफा : 18 अप्रैल को 30 से अधिक स्मारकों में फ्री एंट्री, पर्यटकों का होगा पारंपरिक स्वागत

विश्व विरासत दिवस के अवसर पर 18 अप्रैल को प्रदेशभर के पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग द्वारा संरक्षित 30 से अधिक स्मारकों और संग्रहालयों में पर्यटकों को निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।

जयपुर। विश्व विरासत दिवस के अवसर पर 18 अप्रैल को प्रदेशभर के पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग द्वारा संरक्षित 30 से अधिक स्मारकों और संग्रहालयों में पर्यटकों को निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य सांस्कृतिक धरोहरों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और पर्यटन को प्रोत्साहन देना है। इस दौरान देशी-विदेशी पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया जाएगा।

साथ ही लोक कलाकारों द्वारा कच्ची घोड़ी सहित विभिन्न लोक नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी, जिससे पर्यटकों को राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी। पुरातत्व विभाग के निदेशक डॉ. पंकज धरेंद्र द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। जानकारी के अनुसार प्रदेश में ऐसे 30 से अधिक प्रमुख स्मारक और संग्रहालय हैं, जहां सामान्य दिनों में पर्यटकों से प्रवेश शुल्क लिया जाता है, लेकिन इस खास मौके पर सभी के लिए प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बढ़ती गर्मी के साथ जयपुर में गहराया पेयजल संकट, बढ़ती आबादी और नई कॉलोनियों के जुड़ने से जल दबाव बढ़ती गर्मी के साथ जयपुर में गहराया पेयजल संकट, बढ़ती आबादी और नई कॉलोनियों के जुड़ने से जल दबाव
बढ़ती गर्मी के साथ जयपुर में गहराया पेयजल संकट, मांग-सप्लाई के बीच बढ़ी खाई जयपुर में गर्मी तेज होते ही...
दुर्लभ बीमारी से ग्रसित नवजात की बचाई जान, बीमारी के कारण परिवार पहले ही अपने दो बच्चों को खो चुका
अजमेर-रांची साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा के संचालन समय में संशोधन : अतिरिक्त स्टेशनों पर ठहराव, यात्रियों को होगी सुविधा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी पीटर मैग्यार को बधाई : भारत-हंगरी के बीच द्विपक्षीय एवं रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर, साथ मिलकर काम करने की जताई उत्सुकता
पामकोर्ट कॉलोनी में लेपर्ड का खौफ बरकरार : वन विभाग अलर्ट पर, लगातार जारी मॉनिटरिंग
गैस टंकी लीकेज के चलते अचानक आग : घर का सामान जलकर राख, जानें पूरा मामला
हरियाणा निकाय चुनाव एवं उपचुनाव की घोषणा : 10 मई को होगा मतदान, संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू