विशेष स्वास्थ्य शिविर : हाथियों की आंख, खून और लार के लिए नमूने, विस्तृत जांच के लिए राज्य रोग निदान केंद्र भेजा

सैंपल लेकर उनकी स्वास्थ्य स्थिति का बारीकी से आकलन किया

विशेष स्वास्थ्य शिविर : हाथियों की आंख, खून और लार के लिए नमूने, विस्तृत जांच के लिए राज्य रोग निदान केंद्र भेजा

कुंडा स्थित हाथी गांव में वन विभाग के दो दिवसीय विशेष हेल्थ कैंप में 76 हाथियों की गहन जांच की गई। विशेषज्ञों ने ब्लड, आंख और लार के सैंपल लेकर स्वास्थ्य का आकलन किया। सैंपल जांच के लिए राज्य रोग निदान केंद्र भेजे गए। डॉ. अरविंद माथुर और डॉ. अशोक तंवर की निगरानी में शिविर सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।

जयपुर। जयपुर के कुंडा स्थित हाथी गांव में वन विभाग की ओर से आयोजित विशेष हाथी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में  76 हाथियों की गहन जांच की गई। इस हेल्थ कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने हाथियों के ब्लड, आंख, लार सहित विभिन्न जरूरी सैंपल लेकर उनकी स्वास्थ्य स्थिति का बारीकी से आकलन किया।

सभी सैंपलों को आगे की विस्तृत जांच के लिए राज्य रोग निदान केंद्र भेजा गया है। शिविर के दौरान नाहरगढ़ जैविक उद्यान के उप निदेशक डॉ. अरविंद माथुर और जयपुर चिड़ियाघर के वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. अशोक तंवर सहित वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। उनकी निगरानी में पूरे शिविर का संचालन किया गया। वन विभाग की यह पहल हाथियों के बेहतर स्वास्थ्य और समय पर उपचार सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम है।

Tags: elephants

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका-ईरान बातचीत बिना किसी समझौते के समाप्त : ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने हमारी शर्तों को किया अस्वीकार, वैंस ने कहा- हम बिना किसी समझौते के लौट रहे वापस अमेरिका-ईरान बातचीत बिना किसी समझौते के समाप्त : ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने हमारी शर्तों को किया अस्वीकार, वैंस ने कहा- हम बिना किसी समझौते के लौट रहे वापस
वार्ता बेनतीजा रही। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने कहा कि ईरान ने परमाणु हथियार न बनाने की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता से...
भारत किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम : सरकार हर संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार,  राजनाथ सिंह ने कहा- टीम स्थिति पर रख रही नजर
माय भारत बजट क्वेस्ट का होगा फिनाले : वीडियो संदेश से युवाओं को संबोधित करेंगे पीएम, महिला युवा संसद में प्रतिभागी महिला आरक्षण विधेयक पर संसदीय शैली में करेंगी चर्चा
पर्यटन क्षेत्र को मिल रही नई दिशा : यह नीति रोजगार के नए अवसर भी करेगी सृजित, मुख्यमंत्री ने कहा- एक सशक्त और विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा प्रदेश
एक और भारतीय टैंकर ने होर्मुज किया पार : ला रहा 20,400 टन एलपीजी, अब तक 26 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने एलपीजी कनेक्शन किए वापस
बाइक सवार युवती के टॉप को खींचने का मामला : यह गंभीर अपराध, पढ़िए मामले में लागू होती हैं कौन-कौन सी कानूनी धाराएं
सरकारी भूमि पर चला जेडीए का बुलडोजर : अवैध कॉलोनी ध्वस्त, सड़कें और टीनशेड बनाकर कर रहे थे अतिक्रमण