पंचम दा की जयंती पर गूंजेंगे उनके सदाबहार नगमे, सरगम लेडीज म्यूजिक ग्रुप की विशेष प्रस्तुति 27 जून को
संगीत प्रेमियों को स्वर्णिम युग की मधुर स्मृतियों से रूबरू
जयपुर। हिंदी फिल्म संगीत के स्वर्णिम दौर को याद करने और संगीतकार राहुल देव बर्मन (पंचम दा) की जयंती को विशेष अंदाज में मनाने के लिए सरगम लेडीज म्यूजिक ग्रुप 27 जून को एक संगीतमय संध्या का आयोजन करेगा। जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में शाम 5.30 बजे होने वाले कार्यक्रम ‘हिट्स ऑफ आर.डी. बर्मन एंड आशा भोसले’ में पंचम दा की कालजयी धुनों और आशा भोसले की सदाबहार गायकी को स्वरांजलि अर्पित की जाएगी।
कार्यक्रम का निर्देशन सुपरिचित वर्सेटाइल सिंगर मुक्ता चड्ढा करेंगी, जबकि उषा अग्रवाल एवं अनुराधा माथुर समन्वयक की भूमिका निभाएंगी। आयोजन में मुक्ता चड्ढा, अनुराधा माथुर, ममता झा, संध्या असवाल, प्रिया बोथरा, भावना कश्यप, कोपल माथुर, पूनम जैन, निशा शर्मा, मालती सिंह, डॉ. राशि अग्रवाल, प्रियंका शर्मा, ऋतु श्रीवास्तव, इला कुलश्रेष्ठ, रेनू माथुर, मीरा सक्सेना, निधि बलाना, विशाखा गहलोत, स्वाति श्रीमाल और नीलू जोशी अपनी प्रस्तुतियां देंगी। कार्यक्रम में पंचम दा और आशा भोसले से जुड़े लोकप्रिय गीतों की श्रृंखला संगीत प्रेमियों को स्वर्णिम युग की मधुर स्मृतियों से रूबरू कराएगी।

Comment List