खेल कोटे से पुलिसकर्मियों को विशेष पदोन्नति : मुख्यमंत्री ने एशियाई और राष्टमंडल खेलों के पदक विजेताओं को दिया सम्मान, प्रस्ताव को दी मंजूरी

अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है

खेल कोटे से पुलिसकर्मियों को विशेष पदोन्नति : मुख्यमंत्री ने एशियाई और राष्टमंडल खेलों के पदक विजेताओं को दिया सम्मान, प्रस्ताव को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को समुचित सम्मान और अवसर प्रदान करने के लिए संकल्पित है।

जयपुर। प्रदेश में खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने खेल कोटे से 5 पुलिसकर्मियों को विशेष पदोन्नति दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की। उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत सुषमा शर्मा, पूजा, निधि शर्मा और सचिन को निरीक्षक के पद पर और प्लाटून कमांडर (आरएसी) मुस्कान मलिक को कंपनी कमांडर के पद पर विशेष पदोन्नति दी गई है। यह पदोन्नति वर्ष 2025-26 की संभावित रिक्तियों के विरुद्ध है। सुषमा शर्मा, निधि शर्मा, मुस्कान मलिक और सचिन ने चीन में 2022 में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में कबड्डी में स्वर्ण पदक हासिल किए।

वहीं पूजा ने वर्ष 2022 में ब्रिटेन में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में कांस्य पदक प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को समुचित सम्मान और अवसर प्रदान करने के लिए संकल्पित है। इन सभी खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और लगन से राज्य और राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है। यह पदोन्नति केवल उनकी खेल उपलब्धियों का सम्मान ही नहीं, बल्कि अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

इन प्रावधानों के तहत मिला तोहफा
यह विशेष पदोन्नति राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम 1989 के नियम 28 (बी) के प्रावधानों और महानिदेशक पुलिस राजस्थान के स्थायी आदेश में वर्णित अधिकारियों की कमेटी की अनुशंसा के आधार पर की गई है। विशेष पदोन्नति प्रावधानों के अनुसार एशियाई खेलों और राष्टÑमंडल खेलों के पदक विजेता खिलाड़ी अगले पद पर विशेष पदोन्नति पाने के लिए पात्र होते हैं। इन पदोन्नतियों के लिए उप महानिरीक्षक पुलिस (भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड) ने प्रस्ताव भेजे थे, जिस पर रिवॉर्ड कमेटी ने गहन पड़ताल के बाद अपनी अनुशंषा की थी।

 

Read More रीट भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा, डमी कैंडिडेट बनकर पेपर देने वाला गिरफ्तार

Tags: promotion

Post Comment

Comment List

Latest News

केसी वेणुगोपाल ने मोदी को लिखा पत्र : एफसीआरए नियमों और संशोधन वापस लेने की मांग, नागरिक समाज संगठनों की स्वायत्तता को कमजोर करने का लगाया आरोप केसी वेणुगोपाल ने मोदी को लिखा पत्र : एफसीआरए नियमों और संशोधन वापस लेने की मांग, नागरिक समाज संगठनों की स्वायत्तता को कमजोर करने का लगाया आरोप
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर एफसीआरए नियमों में हालिया संशोधनों को वापस लेने की...
पुलिस ने की एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई : 23 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, 36 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक एक्शन
निर्जला एकादशी पर गणेश मंदिर में सजी फलों की झांकी, विशेष भोग और दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
महिला आरक्षण को जानबूझकर टाल रही केन्द्र सरकार : परिसीमन से जोड़कर वास्तविक उद्देश्य से भटका रही सरकार, जयराम ने लगाया टालमटोल करने का आरोप
केन्या में प्रदर्शन के दौरान आगजनी : पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, सड़कों पर उठी आग की लपटें
रेगिस्तान से हरियाली तक : बदल रही राजस्थान पर्यटन की तस्वीर, जनवरी-मार्च 2026 में अरावली, दक्षिणी राजस्थान और हाड़ौती में पहुंचे 93.85 लाख पर्यटक
राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, 403 उच्च पदों की वृद्धि