30 जून तक चलेगा विशेष राहत अभियान, पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर

अभियान के तहत पेयजल संबंधी शिकायतों के शीघ्र निस्तारण

30 जून तक चलेगा विशेष राहत अभियान, पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेशभर में पेयजल व्यवस्थाओं को मजबूत बनाए रखने के लिए विशेष राज्यव्यापी राहत अभियान 30 जून तक निरंतर संचालित। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक घर तक स्वच्छ, पर्याप्त और निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराना तथा भीषण गर्मी के दौरान किसी भी नागरिक को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेशभर में पेयजल व्यवस्थाओं को मजबूत बनाए रखने के लिए विशेष राज्यव्यापी राहत अभियान 30 जून तक निरंतर संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक घर तक स्वच्छ, पर्याप्त और निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराना तथा भीषण गर्मी के दौरान किसी भी नागरिक को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित करना है। राज्य सरकार ने संबंधित विभागों और अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति की नियमित निगरानी करने, जल स्रोतों की स्थिति पर नजर रखने तथा जहां आवश्यकता हो वहां त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

अभियान के तहत पेयजल संबंधी शिकायतों के शीघ्र निस्तारण, टैंकरों की उपलब्धता, हैंडपंपों और नलकूपों के रखरखाव सहित आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार का लक्ष्य है कि गर्मी के मौसम में प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुचारु बनी रहे तथा आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अभियान की नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर