सूरज सप्तमी पर ठिकाना श्री गोविंददेवजी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

सूरज सप्तमी पर गोविंददेवजी मंदिर में विशेष अभिषेक व भोग

सूरज सप्तमी पर ठिकाना श्री गोविंददेवजी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

जयपुर के श्री गोविंददेवजी मंदिर में सूरज सप्तमी पर पंचामृत अभिषेक, केसरिया पोशाक, खीर-मालपुआ भोग अर्पित हुआ। अद्वैताचार्य जयंती पूजन संग भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

जयपुर। सूरज सप्तमी के पावन अवसर पर ठिकाना मंदिर श्री गोविंददेवजी महाराज में प्रातःकाल श्रद्धा और भक्ति के साथ विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। मंगला झांकी के पश्चात ठाकुर श्रीजी का विधिविधान से पंचामृत अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद ठाकुरजी को केसरिया रंग का लप्पा जामा एवं सर्दी की आकर्षक पोशाक धारण करवाई गई, जिससे मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया।

इस अवसर पर ठाकुरजी को खीर एवं मालपुआ का विशेष भोग अर्पित किया गया। साथ ही अद्वैताचार्य महाप्रभु जयंती के उपलक्ष्य में विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतारें लगी रहीं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं आरोग्य की कामना की। सूरज सप्तमी पर हुए इन धार्मिक आयोजनों से मंदिर का वातावरण आध्यात्मिक उल्लास से परिपूर्ण रहा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश में बदला मौसम : बारिश के साथ गिरे ओले, एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट प्रदेश में बदला मौसम : बारिश के साथ गिरे ओले, एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट
शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में बादल छाए रहने व मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश...
इतिहास बनने जा रहा है लाल LPG सिलेंडर: हल्के, सुरक्षित और जंग-मुक्त प्लास्टिक सिलेंडर से बदलेगी रसोई की ताकत
साइबर अपराधों को लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय का कड़ा रुख, कहा- देश में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में लगातार वृद्धि, हजारों निर्दोष लोग अपनी मेहनत की कमाई खो रहे
महान गोल्फ खिलाड़ी बैलेस्टेरास की तांबे की प्रतिमा के टुकड़े मिले, तांबा चोरों के लालच की चढ़ी भेंट
अरब देशों के साथ व्यापार, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग प्रगाढ बनाने को प्रतिबद्ध है भारत : पीएम मोदी
जयपुर बर्ड फेस्टिवल–2026 का भव्य शुभारंभ : पंखों की उड़ान और आर्द्रभूमियों की पुकार के साथ संरक्षण का उत्सव शुरू, बच्चों के गालों और ललाट पर उकेरे गए पक्षी
पश्चिम एशिया में बढ़ती अमेरिकी सैन्य उपस्थिति के बीच ट्रंप का दावा, कहा-ईरान बातचीत के लिए तैयार