जमवारामगढ़ में मतदान की रफ्तार तेज : आंधी सबसे पीछे, सुबह 10 बजे तक 15.25 प्रतिशत वोटिंग

चुनाव के लिए मतदाताओं में दिखा उत्साह

जमवारामगढ़ में मतदान की रफ्तार तेज : आंधी सबसे पीछे, सुबह 10 बजे तक 15.25 प्रतिशत वोटिंग
जिले की चार पंचायत समितियों आंधी, तुंगा, बस्सी और जमवारामगढ़ में पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान जारी है। शनिवार को सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई।

जयपुर। जिले की चार पंचायत समितियों आंधी, तुंगा, बस्सी और जमवारामगढ़ में पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान जारी है। शनिवार को सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई। सुबह 10 बजे तक चारों पंचायत समितियों में कुल 15.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के शुरुआती आंकड़ों में जमवारामगढ़ पंचायत समिति सबसे आगे रही। यहां सुबह 10 बजे तक 20.31 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वहीं आंधी पंचायत समिति मतदान के मामले में सबसे पीछे रही, जहां महज 9.27 प्रतिशत मतदान हुआ।

इसी प्रकार बस्सी पंचायत समिति में 15.48 प्रतिशत और तुंगा पंचायत समिति में 13.60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। आंकड़ों के अनुसार, जमवारामगढ़ में मतदाताओं का उत्साह अन्य पंचायत समितियों की तुलना में अधिक नजर आया। वहीं, आंधी में मतदान की गति अपेक्षाकृत धीमी रही। चारों पंचायत समितियों में मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। दिन चढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, उत्तर-पश्चिमी जिलों में बारिश का अलर्ट  Weather Update : राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, उत्तर-पश्चिमी जिलों में बारिश का अलर्ट 
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के 10 से...
दिल्ली की हवा बनी 'जहर', लोगों की सांसों पर संकट अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़
महादेव सट्टा ऐप मामला : सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, 7 दिन की ईडी रिमांड पर, दोनों पक्षों के बीच देर शाम तक चली बहस
इंटरनेशनल मार्केट में उतार-चढ़ाव : चांदी सस्ती और जेवराती सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
बुजुर्गों से युवाओं तक मतदान का उत्साह, 100 वर्षीय बद्री बाई ने डाला वोट
40 विला की जांच पहुंची प्रदूषण नियंत्रण मंडल, आईएएस शिखर अग्रवाल के कार्यकाल की फाइलें तलब
रेलवे का बदलाव, RAC टिकट का दशकों पुराना सिस्टम हो सकता है बंद