जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट 13 घंटे से अधिक लेट, यात्री परेशान
यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा
जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की अंतरराष्ट्रीय उड़ान में भारी देरी से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। निर्धारित समय के अनुसार यह फ्लाइट सुबह 9:40 बजे जयपुर से दुबई के लिए रवाना होनी थी, लेकिन तकनीकी व परिचालन कारणों के चलते फ्लाइट 13 घंटे से अधिक देरी का शिकार हो गई।
जयपुर। जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की अंतरराष्ट्रीय उड़ान में भारी देरी से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्धारित समय के अनुसार यह फ्लाइट सुबह 9:40 बजे जयपुर से दुबई के लिए रवाना होनी थी, लेकिन तकनीकी व परिचालन कारणों के चलते फ्लाइट 13 घंटे से अधिक देरी का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10:55 बजे फ्लाइट के रवाना होने की संभावना जताई गई, तब तक यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
घंटों की देरी से बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों के साथ यात्रा कर रहे यात्री सबसे ज्यादा परेशान नजर आए। यात्रियों ने एयरलाइन प्रबंधन पर सही जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने के आरोप लगाए हैं।
फ्लाइट में देरी के कारण कई यात्रियों की आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट्स और जरूरी अपॉइंटमेंट भी प्रभावित हुए हैं। यात्रियों ने जल्द समाधान और मुआवजे की मांग की है।

Comment List