स्पाइसजेट की फ्लाइट लेट : जयपुर एयरपोर्ट पर यात्री रातभर परेशान, यात्री बोले- बार-बार झेलनी पड़ती है असुविधा

भविष्य में इस तरह की परेशानी से बचा जा सके

स्पाइसजेट की फ्लाइट लेट : जयपुर एयरपोर्ट पर यात्री रातभर परेशान, यात्री बोले- बार-बार झेलनी पड़ती है असुविधा

एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की जयपुर–मुंबई फ्लाइट करीब 5 घंटे लेट रवाना। रात 1:25 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट सुबह 6:25 बजे चली। यात्रियों को लंबा इंतजार, बैठने और भोजन की कमी जैसी परेशानियां। अक्सर लेट होने वाली फ्लाइट पर यात्रियों ने समय पर सूचना और बेहतर सुविधाओं की मांग की।

जयपुर। एयरपोर्ट पर बीती रात मुंबई जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्पाइसजेट की जयपुर–मुंबई फ्लाइट तय समय से करीब 5 घंटे देरी से रवाना हुई। यह फ्लाइट रात 1:25 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली थी, लेकिन संचालन कारणों का हवाला देते हुए एयरलाइन ने उड़ान को लगातार टाल दिया।

रातभर इंतजार के बाद आखिरकार सुबह 6:25 बजे फ्लाइट मुंबई के लिए रवाना हो सकी। इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों को बैठने, भोजन और जानकारी के अभाव में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि स्पाइसजेट की यह फ्लाइट अक्सर लेट रहती है, जिससे उन्हें बार-बार असुविधा झेलनी पड़ती है। कई यात्रियों ने एयरलाइन प्रबंधन से समय पर सूचना और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Tags: Flight

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मल्लिकार्जुन खड़गे का जयंती पर अंबेडकर को नमन : उनके सिद्धांतों के लिए अडिग रहने का आह्वान, बोले- आज उनके द्वारा स्थापित सिद्धांतों को संरक्षित रखने की चुनौती मल्लिकार्जुन खड़गे का जयंती पर अंबेडकर को नमन : उनके सिद्धांतों के लिए अडिग रहने का आह्वान, बोले- आज उनके द्वारा स्थापित सिद्धांतों को संरक्षित रखने की चुनौती
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि संविधान के मूल्यों—स्वतंत्रता,...
अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप
संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने लेबनान पर इजरायली हमलों को रोकने का किया आह्वान : तत्काल युद्धविराम की मांग, बोले- इजराइल के हमले गलत
अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म