एसएमएस स्टेडियम में निजी क्रिकेट टूनार्मेंट के दौरान शराब परोसने के लगे आरोप, खेल परिषद ने दिखाई सख्ती

आयोजक पर लगाई जाएगी भारी पेनल्टी

एसएमएस स्टेडियम में निजी क्रिकेट टूनार्मेंट के दौरान शराब परोसने के लगे आरोप, खेल परिषद ने दिखाई सख्ती
सवाई मानसिंह स्टेडियम में एक निजी क्रिकेट टूनार्मेंट के दौरान शराब और बीयर परोसे जाने का मामला सामने आने के बाद राजस्थान खेल परिषद ने कड़ा रुख। स्टेडियम में आरसीए एकेडमी ग्राउंड पर चल रहे टूनार्मेंट के दौरान शराब और बीयर परोसे जाने की लिखित शिकायत सुबह आरसीए एडहॉक कमेटी की ओर से खेल परिषद को भेजी।

जयपुर। सवाई मानसिंह स्टेडियम में एक निजी क्रिकेट टूनार्मेंट के दौरान शराब और बीयर परोसे जाने का मामला सामने आने के बाद राजस्थान खेल परिषद ने कड़ा रुख दिखाया है। स्टेडियम में आरसीए एकेडमी ग्राउंड पर चल रहे टूनार्मेंट के दौरान शराब और बीयर परोसे जाने की लिखित शिकायत सुबह आरसीए एडहॉक कमेटी की ओर से खेल परिषद को भेजी गई। परिषद ने इसे गंभीरता से लेते हुए टूनार्मेंट के आयोजक पर भारी आर्थिक जुमार्ना लगाने और भविष्य में ऐसी निजी संस्थाओं को स्टेडियम परिसर के ग्राउंड उपलब्ध कराने की नीति की समीक्षा करने का निर्णय लिया है।

आरसीए ने भेजी शिकायत
आरसीए की ओर से भेजी शिकायत में कहा गया कि एकेडमी ग्राउंड पर 9 से 11 जून तक आयोजित किए जा रहे टूनार्मेंट के दौरान 10 जून को आयोजकों द्वारा मैदान परिसर में शराब और बीयर परोसी जाती देखी गई। शिकायत के साथ बीयर के खाली कैन की फोटो भी आरसीए ने परिषद को भेजी। 

आरसीए और परिषद की छवि पर सवाल
आरसीए एडहॉक कमेटी के कन्वीनर डॉ. मोहित यादव का कहना है कि किसी भी खेल स्टेडियम अथवा खेल परिसर में इस प्रकार की गतिविधियां पूरी तरह प्रतिबंधित हैं और खेल भावना के साथ-साथ संस्थागत मयार्दाओं के भी विपरीत हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित मैदान का रखरखाव आरसीए द्वारा किया जाता है। ऐसे में खेल परिसर में शराब परोसे जाने जैसी घटनाएं न केवल राजस्थान खेल परिषद बल्कि राजस्थान क्रिकेट संघ की छवि को भी प्रभावित करती हैं। खेल मैदानों का उपयोग खिलाड़ियों और खेल गतिविधियों के लिए किया जाना चाहिए। 

ऐसी गतिविधियां स्वीकार्य नहीं 
खेल परिषद के सचिव राजकेश मीणा ने इस संबंध में पूछे जाने पर कहा, हां आरसीए की ओर से हमें इस संबंध में शिकायत मिली है। स्टेडियम में ऐसी गतिविधियां कतई स्वीकार्य नहीं हैं। परिषद सचिव ने कहा कि हमने आयोजक संस्था पर आर्थिक दंड के रूप में उसकी ओर से जमा कराई अमानत राशि जब्त करने का निर्णय लिया है। साथ ही इस बात पर भी विचार करेंगे कि भविष्य में अनधिकृत संस्थाओं को ग्राउंड नहीं दिया जाए।  

Read More अरावली पर्वतमाला केस : गहलोत ने कमेटी गठन का किया स्वागत, कहा- आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित करना बेहद जरूरी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अपारशक्ति खुराना ने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती संघर्ष का किया खुलासा, अभिनेता ने कहा- शादी के बाद बदली किस्मत, तब मिलने लगे काम के ऑफर अपारशक्ति खुराना ने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती संघर्ष का किया खुलासा, अभिनेता ने कहा- शादी के बाद बदली किस्मत, तब मिलने लगे काम के ऑफर
‘डबल डेट’ शो में अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने अपने संघर्ष भरे दिनों को याद किया। शादी से पहले इंडस्ट्री में...
भण्डेड़ा में जलभराव समस्या पर किसानों की मांग तेज, जानें पूरा मामला
साल के अंत तक ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगा पानी
UP : बागियों का मूड भांप रहे अखिलेख यादव, प्रत्याशियों के नाम फाइलन करने में जुटे सपा प्रमुख
अपने ही लेट कर रहे सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट, वाप्कोस की लापरवाही पर नोटिस
अमेरिकी सेना के हमले का जवाब, ईरान ने एयरबेस को मिसाइल से बनाया निशाना
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़: 30 किलो हेरोइन बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार