21 से 23 सितंबर तक राजस्थान दौरे पर रहेगी वित्त संबंधी स्थायी समिति, आकांक्षी जिलों-ब्लॉकों और वित्तीय योजनाओं की समीक्षा

सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक मुख्य सचिव एवं राज्य प्रशासन के साथ बैठक

21 से 23 सितंबर तक राजस्थान दौरे पर रहेगी वित्त संबंधी स्थायी समिति, आकांक्षी जिलों-ब्लॉकों और वित्तीय योजनाओं की समीक्षा
वित्त संबंधी स्थायी समिति 21 से 23 सितंबर तक राजस्थान दौरे पर। समिति राज्य की वित्तीय एवं विकास योजनाओं की समीक्षा। 23 सितंबर को मुख्य सचिव व प्रशासन के साथ आकांक्षी जिला-ब्लॉक कार्यक्रमों पर चर्चा।

जयपुर। वित्त संबंधी स्थायी समिति 21 से 23 सितंबर 2026 तक राजस्थान के दौरे पर रहेगी। दौरे के दौरान समिति राज्य में विभिन्न वित्तीय एवं विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेगी। 23 सितंबर को सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक मुख्य सचिव एवं राज्य प्रशासन के साथ बैठक होगी। इसमें आकांक्षी जिला कार्यक्रम और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक वित्तीय चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा होगी। इस दौरान पीएफसी, नाबार्ड, सिडबी और नाबफिड के प्रतिनिधियों के साथ भारत में जलवायु-सक्षम वित्त से जुड़ी चुनौतियों एवं अवसरों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक एलआईसी, यूआईआईसीएल, एनआईएसीएल और जीआईसी री के प्रतिनिधियों के साथ बीमा क्षेत्र के प्रदर्शन, प्रभाव, चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा होगी।

दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक पीएनबी, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, यूको बैंक, राजस्थान ग्रामीण बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी। इसमें बैंकिंग क्षेत्र के प्रदर्शन और ‘बैंकिंग एंड इकोनॉमिक प्रोग्रेस’ विषय पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही समिति के राजस्थान दौरे का समापन होगा।

 

Read More इंडिगो का विमान 5 दिन बाद भी नहीं हुआ ठीक, जयपुर एयरपोर्ट पर खड़ा

Read More नगर निगम चुनाव : प्रदेशाध्यक्ष ने घर-घर जनसंपर्क किया, झोटवाड़ा में रोड शो

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए यूएई की बड़ी मदद, 38 टन राहत सामग्री लेकर चौथा विमान रवाना; एक करोड़ डॉलर सहायता नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए यूएई की बड़ी मदद, 38 टन राहत सामग्री लेकर चौथा विमान रवाना; एक करोड़ डॉलर सहायता
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 38 टन...
फर्जी राजनीतिक दलों के जरिए 10 हजार करोड़ रुपये का काला धन हुआ सफेद, जेपीसी करे जांच : कांग्रेस
रामदेवरा मेले के श्रद्धालुओं को यात्री टैक्स में मिलेगी छूट, 10 दिन के लिए अधिकतम 6,500 रुपए प्रस्तावित
एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स की मैपिंग से निर्यात और निवेश बढ़ाने पर जोर, किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने के लिए प्रसंस्करण और निर्यात पर फोकस
नगर निकाय चुनाव: दोपहर 3 बजे तक 73.36% मतदान, कानोता 81.37% के साथ सबसे आगे, सांभर में सबसे कम वोटिंग
नगर निकाय चुनाव: विधायक यूनुस खान से धक्का-मुक्की, मतदान केंद्र पर हंगामा; पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
भारत दुनिया का सबसे बड़ा कच्चा जूट उत्पादक देश, 40 लाख किसान परिवारों और 3.70 लाख श्रमिकों की आजीविका जुड़ी