राज्य बजट व्यय में 83.68 प्रतिशत राशि खर्च, पिछले वर्ष की तुलना में 17.52 प्रतिशत अधिक

जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को गति देने के उद्देश्य से बजट आकार में वृद्धि

राज्य बजट व्यय में 83.68 प्रतिशत राशि खर्च, पिछले वर्ष की तुलना में 17.52 प्रतिशत अधिक

राज्य सरकार ने वर्ष 2025-26 के दौरान बजट व्यय में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज। वित्त विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2025-26 के लिए कुल संशोधित बजट अनुमान 2,23,612.21 करोड़ निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध 31 मार्च 2026 तक 1,87,117.64 करोड़ व्यय।

जयपुर। राज्य सरकार ने वर्ष 2025-26 के दौरान बजट व्यय में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। वित्त विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2025-26 के लिए कुल संशोधित बजट अनुमान 2,23,612.21 करोड़ निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध 31 मार्च 2026 तक 1,87,117.64 करोड़ व्यय किए जा चुके हैं। यह कुल संशोधित अनुमान का 83.68 प्रतिशत है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट अनुमान बढ़ाकर 2,62,781.58 करोड़ निर्धारित किया है।

यह पिछले वर्ष की तुलना में 17.52 प्रतिशत अधिक है। माना जा रहा है कि सरकार ने विकास कार्यों, आधारभूत संरचना, सामाजिक योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को गति देने के उद्देश्य से बजट आकार में वृद्धि की है। वहीं केंद्रीय सहायता योजनाओं के तहत भी व्यय का आंकड़ा सामने आया है। इन योजनाओं के लिए 37,910.44 करोड़ का संशोधित अनुमान रखा गया था, जिसके मुकाबले 25,897 करोड़ खर्च किए गए। यह कुल अनुमान का 68.31 प्रतिशत है। वित्तीय प्रबंधन और योजनागत खर्च के इन आंकड़ों को सरकार की विकास प्राथमिकताओं से जोड़कर देखा जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
जयपुर में राज्यव्यापी धरना राजस्थान में RGHS से जुड़ी गंभीर समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार लगातार...
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग
पत्रकार सम्मान समारोह : सत्य, साहस व संवेदना के साथ राष्ट्र सेवा करें पत्रकार, देवनानी ने कहा- आज सबसे सच्चा होने की आवश्यकता
ट्रंप ने की जर्मनी से अमेरिकी सैनिकों की वापसी की घोषणा : चांसलर से मतभेद के बाद उठाया कदम, 6 महीनों के भीतर होगी वापसी