कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक : गरीबों के मुद्दों पर मंथन, कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता

समस्याओं का सर्वेक्षण कर रिपोर्ट तैयार

कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक : गरीबों के मुद्दों पर मंथन, कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता
पीसीसी मुख्यालय में कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित। बैठक में पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भारत मेघवाल, महासचिवों, जिला अध्यक्षों और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

जयपुर। पीसीसी मुख्यालय में शुक्रवार को कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भारत मेघवाल, महासचिवों, जिला अध्यक्षों और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। इस बैठक में कच्ची बस्तियों के विकास, बुनियादी सुविधाओं, संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डोटासरा ने कहा कि कच्ची बस्तियां हमारी पार्टी की जड़ हैं। कांग्रेस हमेशा गरीब, मजदूर और वंचित वर्गों के साथ खड़ी रही है। हमारी सरकार में इन बस्तियों में बिजली, पानी, सड़क और स्वच्छता की सुविधाएं सुनिश्चित की गई थीं, लेकिन वर्तमान सरकार ने इन पर ध्यान नहीं दिया। प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनें और उनका समाधान कराएं। उन्होंने प्रकोष्ठ पदाधिकारियों को सक्रिय रहकर पार्टी संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि बीजेपी सरकार कच्ची बस्तीवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझती है। चुनाव के समय वादे किए जाते हैं, लेकिन बाद में भुला दिया जाता है। हम विपक्ष में रहते हुए भी इन बस्तियों में रहने वाले भाई-बहनों की आवाज बनेंगे। पक्के मकान, स्वास्थ्य सुविधाएं और रोजगार के अवसर सुनिश्चित कराने के लिए संघर्ष करेंगे। जूली ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जन-सम्पर्क बढ़ाएं और लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। बैठक में प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष भारत मेघवाल ने बताया कि पूरे प्रदेश में कच्ची बस्तियों की समस्याओं का सर्वेक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। संगठनात्मक विस्तार, जिला स्तर पर कार्यशालाएं और गरीब कल्याण योजनाओं के प्रचार पर जोर दिया गया। नेताओं ने कच्ची बस्तीवासियों के पक्के आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकार से मांग की। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता गांव-गांव और बस्ती-बस्ती जाकर कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाएंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस अस्पताल में जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय किशोरी के पेट से निकाला गया 12 किलो का विशाल ट्यूमर एसएमएस अस्पताल में जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय किशोरी के पेट से निकाला गया 12 किलो का विशाल ट्यूमर
SMS मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सर्जरी विभाग ने 15 वर्षीय किशोरी के पेट से लगभग 12 किलोग्राम वजनी विशाल...
दिल्ली सरकार ने सर्दियों से पहले ही जारी किया प्रदूषण नियंत्रण रोडमैप, रेखा गुप्ता ने कहा- विभागों को आवश्यक तैयारियां का मिलेगा पर्याप्त समय
राजस्थान चैम्बर में इंडोनेशिया और अमेरिकी दूतावास के प्रतिनिधियों से उद्योग जगत का संवाद
लेबनान में भड़की हिंसा: चार सैनिकों की मौत, इजरायली रक्षा मंत्री बेन-ग्विर ने कही पूरे लेबनान को जलाने की बात
बंगाल में भारी बारिश से बहा दूधिया पुल : सिलीगुड़ी-मिरिक के बीच टूटा संपर्क, अलर्ट जारी
जिला प्रशासन ने वरुण सागर झील में की मॉकड्रिल : बाढ़ में फंसे 20 लोगों को बचाया, मानसून से पहले टीम ने की प्रैक्टिस
कश्मीर में पुलिस ने 2 लोगों को दबोचा : आतंकियों की मदद करने का आरोप, एक सरकारी कर्मचारी