मिलावटी खादों को लेकर 30 अप्रैल तक राज्यव्यापी अभियान, उर्वरक विक्रेताओं पर कड़ी निगरानी औचक निरीक्षण और पीओएस की ओर से स्टॉक सत्यापन

कड़ी कार्रवाई की जाएगी

मिलावटी खादों को लेकर 30 अप्रैल तक राज्यव्यापी अभियान, उर्वरक विक्रेताओं पर कड़ी निगरानी औचक निरीक्षण और पीओएस की ओर से स्टॉक सत्यापन

कृषि विभाग राजस्थान 30 अप्रैल तक उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण अभियान। अवैध भंडारण, कालाबाजारी व मिलावटी उर्वरकों पर सख्ती। मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि निरीक्षण में स्टॉक व पीओएस डेटा का मिलान कर अनियमितताओं पर कार्रवाई।

जयपुर। राज्यभर में खरीफ की फसल उत्पादन के लिए किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त उर्वरकों की उपलब्ध हो, इसके लिए कृषि विभाग 30 अप्रैल तक प्रदेशस्तरीय विशेष गुण नियंत्रण अभियान चलाएगा। अभियान के दौरान अवैध भंडारण, कालाबाजारी एवं मिलावटी उर्वरकों का वितरण करने वालों पर शिकंजा कसते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने बताया कि अभियान के दौरान विशेष रूप से अनुदानित यूरिया के गैर कृषि एवं औद्योगिक उपयोग पर सख्ती से रोक लगाने के लिए व्यापक निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, पीओएस मशीन में दर्ज विवरण तथा वास्तविक उपलब्धता का मिलान किया जाएगा, जिससे किसी भी प्रकार कि अनियमित्ता या गड़बड़ी को तुरंत चिन्हित किया जाएगा।

उर्वरक विक्रेताओं के विक्रय परिसरों एवं गोदामों में उपलब्ध उर्वरकों के स्टॉक का पोइंट ऑफ  सेल मशीन पीओएस में दर्ज स्टॉक से सत्यापन किया जाएगा। अभियान के तहत जिला स्तर पर संयुक्त निदेशक कृषि द्वारा उप जिला एवं खण्डीय निरीक्षकों को अलग अलग क्षेत्र आवंटित कर औद्योगिक इकाइयों, उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों तथा गोदामों का सघन निरीक्षण कराया जा रहा है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

आम आदमी पार्टी का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटाया, जानें कौन लेगा राघव चड्ढा की जगह ? आम आदमी पार्टी का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटाया, जानें कौन लेगा राघव चड्ढा की जगह ?
आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाकर अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी। अरविंद...
‘माय भारत पोर्टल’ की गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश : युवा शक्ति को जोड़ने पर जोर, सामाजिक भागीदारी और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम 
कांग्रेस की 12 अप्रैल को दिल्ली में रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन मैराथन रैली : अंबेडकर जयंती से पहले तय किया कार्यक्रम, विभाग ने रैली तैयारियों को लेकर ली बैठक
नितिन नबीन का आरोप: केरल चुनाव के साथ एलडीएफ-यूडीएफ की मिलीभगत का हो जाएगा अंत, सबरीमाला स्वर्ण चोरी मामले में सीबीआई जांच की मांग
नर्सिंग ट्यूटर और ऑफिसर के 986 पदों पर राहत, सरकार ने कार्यरत स्टाफ को यथावत रखते हुए वेतन जारी रखने के दिए आदेश 
हाइफ़ा में भीषण गोलीबारी के बाद हवाई हमले के बजे सायरन : IDF ने ईरान से मिसाइल प्रक्षेपण का लगाया पता, 1300 से ज़्यादा लोगों की मौत
खाली प्लॉट में अधजला युवक का शव मिला : प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर केमिकल डाल आग लगाई, जांच जारी