राजस्थान में ड्रग्स नष्ट करने का राज्यव्यापी अभियान : अवैध रूप से मादक पदार्थों की खेती करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश

अवैध खेती पर रोक लगाने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों की जिम्मेदारी तय

राजस्थान में ड्रग्स नष्ट करने का राज्यव्यापी अभियान : अवैध रूप से मादक पदार्थों की खेती करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश

प्रदेश के सभी पुलिस थानों के मालखानों में जब्त किए गए ड्रग्स और मादक पदार्थों को नष्ट करने के लिए 1 से 30 अप्रैल तक राज्य स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान निर्धारित नियमों के तहत जब्त मादक पदार्थों का सुरक्षित निस्तारण किया जाएगा।

जयपुर। प्रदेश के सभी पुलिस थानों के मालखानों में जब्त किए गए ड्रग्स और मादक पदार्थों को नष्ट करने के लिए 1 से 30 अप्रैल तक राज्य स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान निर्धारित नियमों के तहत जब्त मादक पदार्थों का सुरक्षित निस्तारण किया जाएगा। साथ ही ड्रग्स तस्करी में उपयोग किए गए वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई कर उनका नियमानुसार निपटान किया जाएगा। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि राजस्व, कृषि या वन भूमि पर अवैध रूप से मादक पदार्थों की खेती करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

ऐसे दोषियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि अवैध खेती पर रोक लगाने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों और कार्मिकों की जिम्मेदारी तय की जाए, ताकि इस पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित हो सके। गृह विभाग को भी निर्देश दिए गए हैं कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए वन विभाग और राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक परिपत्र जारी किए जाएं। राज्य सरकार का उद्देश्य नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए समाज को नशामुक्त बनाना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तप धर्म वधामणा उत्सव का शुभारंभ, 8 अप्रैल को निकलेगा भव्य वरघोड़ा तप धर्म वधामणा उत्सव का शुभारंभ, 8 अप्रैल को निकलेगा भव्य वरघोड़ा
शहर में जैन समाज का प्रमुख धार्मिक आयोजन तप धर्म वधामणा उत्सव से क्रिया भवन में श्रद्धा और भक्ति के...
अशोक गहलोत ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों को दी अच्छे स्वास्थ्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं, कहा- स्वास्थ्य सेवाएं कमजोर वर्गों तक सुलभता से पहुंचें
ईरान में हमलों के लिए अमेरिका को सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं देगा ब्रिटेन : केवल रक्षात्मक हमलों के लिए होगा तैयार, ट्रम्प ने दी थी संयंत्रो को उड़ाने की धमकी
साइबर सेफ्टी के लिए विद्यालयों में शुरू किया जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को दिया सेफ्टी का संदेश
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई : कृषि परिवेक्षक 1000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, आगे की जांच शुरू
CA फाइनल परीक्षा के शेड्यूल में बड़ा बदलाव : अब साल में 2 बार होगी परीक्षा, स्टेकहोल्डर्स से मिले फीडबैक के आधार पर लिया फैसला
राजस्थान में बाल विवाह रोकथाम के लिए सख्ती, प्रशासन को जारी निर्देश