स्टॉप डायरिया कैंपेन का शुभारंभ, 31 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान

पोस्टर का विमोचन किया

स्टॉप डायरिया कैंपेन का शुभारंभ, 31 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने स्टॉप डायरिया कैंपेन की शुरुआत की, 16 जून से 31 जुलाई तक। अभियान का लक्ष्य 5 वर्ष तक के बच्चों को दस्त रोग से बचाना। ओआरएस और जिंक मुफ्त दिए जाएंगे।

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने अपने राजकीय आवास पर प्रदेशव्यापी स्टॉप डायरिया कैंपेन का शुभारंभ किया। 16 जून से 31 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से पांच वर्ष तक के बच्चों को डायरिया (दस्त) से बचाव और समय पर उपचार उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर जनजागरूकता के लिए तैयार किए गए पोस्टर का भी विमोचन किया गया। गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि गर्मी और बरसात के मौसम में डायरिया का खतरा बढ़ जाता है तथा देश में बच्चों की मृत्यु के प्रमुख कारणों में यह बीमारी भी शामिल है। अभियान के तहत बच्चों को निःशुल्क ओआरएस के पैकेट और जिंक की गोलियां उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने बताया किस्वच्छ जल, समुचित उपचारडायरिया से बचें हर बारथीम पर आधारित विभिन्न जागरूकता गतिविधियां प्रदेशभर में आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य में डायरिया की रोकथाम और उपचार के लिए किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 (2023-24) के अनुसार राजस्थान में बच्चों में दस्त रोग की प्रसार दर घटकर 5.8 प्रतिशत रह गई है, जो राष्ट्रीय औसत 7.9 प्रतिशत से कम है। निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रत्येक बच्चे को दो ओआरएस पैकेट और 14 दिन की जिंक की खुराक उपलब्ध कराएंगी। साथ ही सभी चिकित्सा संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर ओआरएस-जिंक कॉर्नर स्थापित किए जाएंगे, जहां ओआरएस घोल बनाने और जिंक सेवन की सही जानकारी दी जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

19 जून को होगी ‘राज उन्नति’ की पांचवीं समीक्षा बैठक, विकास परियोजनाओं की प्रगति पर रहेगा फोकस 19 जून को होगी ‘राज उन्नति’ की पांचवीं समीक्षा बैठक, विकास परियोजनाओं की प्रगति पर रहेगा फोकस
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ समीक्षा बैठक 19 जून को। विकास परियोजनाओं, जनकल्याण योजनाओं और जन परिवेदनाओं...
ईरानी राष्ट्रपति का दावा, बोले- अमेरिका के साथ समझौते के बावजूद ईरान किसी भी स्थिति के लिए तैयार, अंतिम समझौता बाकी 
यस बैंक लोन धोखाधड़ी मामला: मुंबई-दिल्ली समेत 17 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, कई अहम दस्तावेज जब्त
स्क्रैप सेंटरों की जांच के लिए कमेटी गठित, 15 दिन में देगी रिपोर्ट
सिद्धू का आप पर हमला : सरकार पर लगाया बिल्डरों से ₹1000 करोड़ का बकाया न वसूलने का आरोप, स्पष्टीकरण की मांग
महाराणा प्रताप जयंती पर जयपुर में गूंजेगा शौर्य का स्वर, ‘हल्दीघाटी विजयोत्सव’ हल्दीघाटी युद्ध के 450 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष आयोजन
कुणाल खेमू करेंगे ‘अलायंस’ की मेजबानी, जानें कब से शुरू होगा प्राइम वीडियो का पहला डेली रियलिटी शो