राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने 20 जिलों में जारी किया अलर्ट

रावतभाटा में ओलावृष्टि

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। जैसलमेर में रेतीले बवंडर के बाद सोमवार को कोटा, सवाई माधोपुर में बारिश और रावतभाटा में भीषण ओलावृष्टि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 4 जून तक आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

जयपुर। रावतभाटा में ओलावृष्टि राजस्थान में लगातार दूसरे दिन रेत के बवंडर और मौसम में आए बदलाव के बाद सोमवार को भी आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहा। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली है। सोमवार सुबह सवाई माधोपुर, कोटा और अजमेर में बारिश दर्ज की गई, जबकि चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। राजधानी जयपुर और दौसा समेत आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 

विभाग के अनुसार आंधी, बारिश और तेज हवाओं का यह दौर 4 जून तक जारी रहने की संभावना है। इससे पहले रविवार को जैसलमेर के सीमावर्ती क्षेत्रों में दोपहर बाद तेज रेत का बवंडर उठा, जिससे कई इलाके धूल और मिट्टी से ढक गए। बाद में हुई बारिश और ओलावृष्टि से मौसम सुहावना हो गया तथा तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, बाड़मेर और जालोर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने तथा खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप