घटिया दवाओं पर सख्ती : 7 दवाओं की बिक्री पर रोक, बाजार से पूरा स्टॉक तुरंत वापस लेने के आदेश जारी
जांच में सामने आया कि इनमें साल्ट की मात्रा कम
चिकित्सा विभाग की औषधि नियंत्रक टीम ने जांच में घटिया मिलने पर सात दवाइयों के बेचान पर रोक। बीते एक पखवाड़े में हुई जांच में ये दवाइयां गुणवत्ता मापदंडों के अनुरूप नहीं मिलीं। इनमें एंटीबायोटिक, खांसी, पेट में कीड़े होने, स्टेरॉयड और अन्य सामान्य उपयोग की दवाएं शामिल।
जयपुर। चिकित्सा विभाग की औषधि नियंत्रक टीम ने जांच में घटिया मिलने पर सात दवाइयों के बेचान पर रोक लगाई है। बीते एक पखवाड़े में हुई जांच में ये दवाइयां गुणवत्ता मापदंडों के अनुरूप नहीं मिलीं। इनमें एंटीबायोटिक, खांसी, पेट में कीड़े होने, स्टेरॉयड और अन्य सामान्य उपयोग की दवाएं शामिल हैं। जांच में सामने आया कि इनमें साल्ट की मात्रा कम है। कुछ दवाइयों के शरीर में घुलने की क्षमता भी फेल रही। मुख्य औषधि नियंत्रक अजय फाटक ने आदेश जारी कर इन दवाओं का पूरा स्टॉक बाजार से तुरंत वापस लेने, संबंधित कंपनियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने, दवा विक्त्रेताओं और अस्पतालों को बिक्री या वितरण नहीं करने के लिए भी कहा है। इनकी अन्य बैच की दवाओं के जांच के आदेश भी दिए हैं।
इन दवाओं के बैच बेचान को लगा प्रतिबंध
लॉर्क लैबोरिट्रिज लि. भिवाड़ी की सेफिक्सीम ओरल सस्पेंशन, लोरेक्सिम ड्राई सिरप 12 जी/ 30 एमएल।
एफी पेरेंटरल्स, भद्दी की एल्बेंडाजोल टैबलेट्स आईपी।
डिजिटल विजन, काला एएमबी, सिरमूर की एम्ब्रॉक्सोल लेवोसालब्यूटामोल एंड गुआइफेनेसिन ड्रॉप्स इस्टोकफ-एलएस।
यूनाइटेड बायोस्यूटिकल्स प्रा.लि. हरिद्वार की मेथाइलप्रेडनिसोलोन टैबलेट्स 4 मिग्रा, मिथाईलोएक्टिव-4
टक्सा लाइफ साइंस प्रा.लि. माहोली की डेक्स्ट्रोमेथॉर्फन एचबीआर एंड क्लोरफेनिरामिन सिरप ओकफ- डीएक्स।
वीएडीएसपी फार्मास्यूटिकल्स भद्दी की सेफ्यूरोक्सीम एक्सेटिल टैबलेट्स एक्सटेंसिव-500
ओमेगा फार्मा रूडकी की सिप्रोफ्लोक्सासिन टैबलेट्स 500 मिग्रा।

Comment List