चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर

200 बड़े भू-माफियाओं पर FIR दर्ज

चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर
राजस्थान के पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने समीक्षा बैठक के दौरान गोचर और चारागाह भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को 200 प्रमुख भू-माफियाओं के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराकर चारागाह भूमि को मुक्त कराने और विकास बजट योजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

जयपुर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने मंगलवार को विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वर्ष 2024-25 से 2026-27 तक की सभी बजट घोषणाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चारागाह भूमि को अमूल्य सार्वजनिक संपत्ति बताते हुए अतिक्रमण हटाने के लिए पूरी सख्ती बरतने के निर्देश दिए।

दिलावर ने कहा कि चिन्हित 200 बड़े अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चारागाह विकास समितियों के पुनर्गठन और गौवंश संरक्षण के लिए चारागाह भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने पर जोर दिया। बैठक में स्वामित्व योजना, विमुक्त-घुमंतु समुदायों को पट्टा वितरण और कनिष्ठ लिपिक भर्ती-2013 प्रकरण की भी समीक्षा की गई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर