टैक्स चोरी करने वाले वाहनों पर सख्ती, टोल पर होगी सीज कार्रवाई
जल्द से जल्द बकाया कर जमा कराने की अपील
जयपुर में बकाया मोटरयान कर नहीं चुकाने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ बड़ा अभियान। परिवहन विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि अब बिना टैक्स जमा किए सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग के अनुसार शहर में 3000 से अधिक वाहन ऐसे हैं, जिन पर मोटरयान कर बकाया है और वे लंबे समय से टैक्स डिफॉल्टर बने हुए।
जयपुर। जयपुर में बकाया मोटरयान कर नहीं चुकाने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। परिवहन विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि अब बिना टैक्स जमा किए सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग के अनुसार शहर में 3000 से अधिक वाहन ऐसे हैं, जिन पर मोटरयान कर बकाया है और वे लंबे समय से टैक्स डिफॉल्टर बने हुए हैं। परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देशों के बाद जयपुर आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने विशेष कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं।
आदेश के मुताबिक, बिना टैक्स चल रहे वाहनों को परमिट शर्तों का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसे वाहनों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और टैक्स की पेनल्टी भी वसूली जाएगी। अभियान के तहत बुधवार से शहर के सभी प्रमुख टोल प्लाजा पर विशेष टीमें तैनात रहेंगी। यहां टैक्स बकाया वाले वाहनों की पहचान कर उन्हें मौके पर ही सीज़ किया जाएगा। विभाग का कहना है कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि कर चोरी पर रोक लगाई जा सके और राजस्व में बढ़ोतरी हो सके। वाहन मालिकों से जल्द से जल्द बकाया कर जमा कराने की अपील भी की गई है।

Comment List