स्थानांतरण आदेशों की सख्ती : आरएएस अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

विभिन्न विभागों में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक गति

स्थानांतरण आदेशों की सख्ती : आरएएस अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
कार्मिक विभाग ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश जारी। संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार ऐसे सभी अधिकारी आज ही स्वतः कार्यमुक्त होकर अपने नवीन पद पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

जयपुर। कार्मिक विभाग ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 13 मई 2026 को जारी स्थानांतरण सूची के तहत जिन अधिकारियों ने अभी तक अपने वर्तमान पद से कार्यमुक्त होकर नए पद पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया है, उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त माना जाएगा। संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार ऐसे सभी अधिकारी आज ही स्वतः कार्यमुक्त होकर अपने नवीन पद पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

इसके साथ ही वे अधिकारी, जो अपने पुराने पद से कार्यमुक्त हो चुके हैं लेकिन अब तक नए पद पर कार्यग्रहण नहीं कर पाए हैं, उन्हें भी तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पद का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि स्थानांतरण आदेशों की समयबद्ध पालना प्रशासनिक कार्यों की सुचारु व्यवस्था और प्रभावी शासन के लिए आवश्यक है। आदेश राज्यपाल की आज्ञा से जारी किया गया है। माना जा रहा है कि इस कदम से स्थानांतरण प्रक्रिया में लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण होगा तथा विभिन्न विभागों में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक गति मिलेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार