परिवहन विभाग की बकाया कर वाले वाहनों के खिलाफ सख्ती : टैक्स जमा नहीं कराने वाली बसों से होगी वसूली, फ्लाइंग स्क्वॉड को बसों को जब्त करने के निर्देश

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी फ्लाइंग स्क्वॉड को निर्देश

परिवहन विभाग की बकाया कर वाले वाहनों के खिलाफ सख्ती : टैक्स जमा नहीं कराने वाली बसों से होगी वसूली, फ्लाइंग स्क्वॉड को बसों को जब्त करने के निर्देश

परिवहन विभाग ने बकाया कर वाले वाहनों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार से सात दिन का विशेष अभियान शुरू कर दिया है। जयपुर आरटीओ प्रथम के तहत चल रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से टैक्स नहीं जमा कराने वाली बसों से वसूली करना है।

जयपुर। परिवहन विभाग ने बकाया कर वाले वाहनों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार से 7 दिन का विशेष अभियान शुरू कर दिया है। जयपुर आरटीओ प्रथम के तहत चल रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से टैक्स नहीं जमा कराने वाली बसों से वसूली करना है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में करीब 360 बसों पर टैक्स बकाया चल रहा है। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी फ्लाइंग स्क्वॉड को निर्देश दिए गए हैं कि वे बकाया टैक्स वाली बसों की पहचान कर उन्हें तुरंत जब्त करें और मौके पर ही कर वसूली सुनिश्चित करें।

अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सात दिनों के भीतर अधिकतम वसूली सुनिश्चित की जाए। आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह स्वयं इस विशेष अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि जिन निरीक्षकों को जिन बसों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, यदि वे निर्धारित अवधि में वसूली नहीं कर पाए, तो उनके खिलाफ मुख्यालय को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाएगा। विभाग का मानना है कि इस अभियान से बकाया कर वसूली में तेजी आएगी और नियमों का पालन सुनिश्चित होगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जल जीवन मिशन घोटाला :  रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी जल जीवन मिशन घोटाला : रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी
जल जीवन मिशन से जुड़े करोड़ों रुपए के कथित घोटाले में गिरफ्तार रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल की रविवार को...
सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्रकरण
रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश
मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना : देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दी थी सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी, बोले- तृणमूल बंगाल विरोधी और भाजपा है विकास का चालक