पेपर लीक पर सख्ती, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

दोषियों को जल्द से जल्द कठोर सजा मिल सकेगी

पेपर लीक पर सख्ती, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना केंद्र सरकार का ऐतिहासिक फैसला। मामलों की त्वरित सुनवाई, दोषियों को शीघ्र सजा और प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवाओं का हित और उनका उज्ज्वल भविष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसे गंभीर अपराधों से सख्ती से निपटने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना का ऐतिहासिक निर्णय केंद्र सरकार की युवा शक्ति के प्रति संवेदनशीलता और सुशासन के प्रति उसकी दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस व्यवस्था से पेपर लीक के मामलों में त्वरित सुनवाई सुनिश्चित होगी और दोषियों को जल्द से जल्द कठोर सजा मिल सकेगी। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता बनी रहेगी तथा करोड़ों युवाओं की मेहनत, प्रतिभा और सपनों की रक्षा होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का स्पष्ट संदेश है कि विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

सरकार पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा को उचित अवसर देना, उनके सपनों को नई उड़ान देना और उनकी मेहनत को न्याय दिलाना मोदी सरकार का अटल संकल्प है। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे फैसले विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भागीदारी को और अधिक मजबूत करेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण चुघ ने साधा राहुल पर निशाना: नीट मुद्दे पर संसद में चर्चा से भागने, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का लगाया आरोप तरुण चुघ ने साधा राहुल पर निशाना: नीट मुद्दे पर संसद में चर्चा से भागने, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का लगाया आरोप
भाजपा सांसद तरूण चुघ ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष संसद में नीट मुद्दे पर...
भारत फूड एक्सपो एवं भारत पैक एक्सपो 2026 का भव्य शुभारंभ, खाद्य एवं पैकेजिंग उद्योग के लिए खुले नए व्यावसायिक अवसरों के द्वार
कानोता विवाद को लेकर परिवहन निरीक्षको का कार्य बहिष्कार जारी
नीट विवाद पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- विपक्ष बहस से डर रहा, सदन में आए और सवाल पूछे
ओबीसी सर्वे की अवधि 26 जुलाई तक बढ़ी, अब तक 75% कार्य पूरा
अंगदान संकल्प अभियान में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर, 1.08 लाख से अधिक लोगों ने लिया संकल्प
फिल्म प्रमोशन : राघव जुयाल, निहारिका एनएम और विकल्प मेहता ने जयपुर में जमाया 'भाई तेरा स्टार है' का रंग