एसएमएस अस्पताल में संविदा नर्सों का धरना 41वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने का ऐलान

जयपुर में संविदा नर्सेज की प्रांतीय बैठक

एसएमएस अस्पताल में संविदा नर्सों का धरना 41वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने का ऐलान
एसएमएस मेडिकल कॉलेज में संविदा नर्सिंग कर्मियों का धरना शुक्रवार को 41वें दिन और क्रमिक अनशन सातवें दिन भी जारी रहा। संयुक्त नर्सेज संघर्ष समिति ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए हटाए गए नर्सिंग कर्मियों की बहाली और आर्थिक सहायता की मांग दोहराई। सोमवार को जयपुर में प्रांतीय बैठक कर आंदोलन तेज करने की रणनीति बनाई जाएगी।

जयपुर। सवाई मानसिंह (एसएमएस) मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर-3 पर संविदा नर्सिंग कर्मियों का धरना शुक्रवार को 41वें दिन भी जारी रहा, जबकि क्रमिक अनशन सातवें दिन में प्रवेश कर गया। इस दौरान संयुक्त नर्सेज संघर्ष समिति की प्रांतीय बैठक एसएमएस चिकित्सालय परिसर में आयोजित हुई।

बैठक में प्रांतीय संयोजक नरेंद्र सिंह शेखावत, राजेंद्र राणा, चंद्रकांत शर्मा, रामवीर सोलंकी, पुरुषोत्तम कुंभज और गुड्डी सैनी ने कहा कि स्वर्गीय दीपक के परिवार को आर्थिक सहायता तथा हटाए गए निविदा नर्सिंग कर्मियों की बहाली सहित 41 दिन पहले सरकार की ओर से किए गए आश्वासन अब तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की उदासीनता के कारण नर्सिंग कर्मियों को आंदोलन जारी रखना पड़ रहा है। समिति ने घोषणा की कि सोमवार को जयपुर में संविदा नर्सेज की प्रांतीय बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें आंदोलन को और तेज करने की रणनीति तय की जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर पुलिस आयुक्त ने सीएलजी सदस्यों संग की बैठक, नशा व साइबर अपराध रोकने पर जोर जयपुर पुलिस आयुक्त ने सीएलजी सदस्यों संग की बैठक, नशा व साइबर अपराध रोकने पर जोर
जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने माणकचौक, रामगंज और सुभाष चौक क्षेत्र के सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक कर सामुदायिक...
रंगमंच से सीख रहे शिक्षा के नए आयाम, विद्यार्थियों की प्रतिभा को मिल रहा मंच
डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल का कांग्रेस पर हमला, कहा- पेपर लीक पर चर्चा से भाग रही कांग्रेस, युवाओं को गुमराह कर रही है
पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा-2026 : 84 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा, 65 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
सरकार ने विभागों को दी बजट खर्च में अनुशासन की सख्त हिदायत, अंतिम तिमाही में अनावश्यक खर्च पर रोक
2030 तक राजस्थान में गैस नेटवर्क विस्तार का बड़ा लक्ष्य, पीएनजी-सीएनजी के विस्तार पर जोर
चार राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की सेवाएं जिला कलेक्टरों को सौंपी, तत्काल प्रभाव से आदेश लागू