जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, सीजेपी बैनर और पोस्टर्स लेकर जमकर नारेबाजी

पार्टी के समर्थक आगे भी आंदोलन जारी रखने का संकल्प

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, सीजेपी बैनर और पोस्टर्स लेकर जमकर नारेबाजी
जयपुर के जवाहर सर्किल पर कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों ने पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन। युवाओं ने बैनर-पोस्टर के साथ नारेबाजी कर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और रोजगार उपलब्ध कराने की मां । पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और आगे भी आंदोलन जारी रखने का संकल्प।

जयपुर। कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों ने शुक्रवार को जवाहर सर्किल पर पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। देशव्यापी आंदोलन के तहत आयोजित इस प्रदर्शन में स्थानीय युवा नेताओं और सीजेपी समर्थकों के नेतृत्व में सैकड़ों युवा जुटे। फाउंडर अभिजीत दीपके इस बार सीधे नेतृत्व में नहीं थे, लेकिन पार्टी के स्थानीय कोऑर्डिनेटर्स ने पूरी गतिविधि संभाली। प्रदर्शन सुबह से शुरू हुआ। समर्थकों ने सीजेपी बैनर और पोस्टर्स लेकर जमकर नारेबाजी की।

मुख्य नारे पेपर लीक बंद करो, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो और युवाओं को रोजगार दो रहे। प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से सर्किल पर धरना दिया, स्लोगन लिखे बैनर फहराए और शिक्षा व्यवस्था की खामियों पर अपनी बात रखी। कुछ युवाओं ने छोटे-छोटे समूहों में चर्चा भी की।माहौल उत्साही रहा। पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। सीजेपी ने इस प्रदर्शन के जरिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने और युवा मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। पार्टी के समर्थक आगे भी आंदोलन जारी रखने का संकल्प जताते दिखे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दक्षिणी यूरोप में भीषण तबाही: जंगलों की आग से स्पेन में राष्ट्रीय आपातकाल, फ्रांस ने ईयू से मांगी मदद दक्षिणी यूरोप में भीषण तबाही: जंगलों की आग से स्पेन में राष्ट्रीय आपातकाल, फ्रांस ने ईयू से मांगी मदद
दक्षिणी यूरोप के फ्रांस, स्पेन और इटली के जंगलों में भड़की भीषण आग से भारी तबाही हुई है। बेकाबू लपटों...
शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन गिरावट: सेंसेक्स 332 अंक टूटा, निफ्टी छह सप्ताह के निचले स्तर पर बंद
रीको सेज में 1.83 करोड़ की हाईटेक जांच मशीनें लगेंगी, निर्यातकों को मिलेगी बड़ी राहत
जयपुर पुलिस आयुक्त ने सीएलजी सदस्यों संग की बैठक, नशा व साइबर अपराध रोकने पर जोर
रंगमंच से सीख रहे शिक्षा के नए आयाम, विद्यार्थियों की प्रतिभा को मिल रहा मंच
डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल का कांग्रेस पर हमला, कहा- पेपर लीक पर चर्चा से भाग रही कांग्रेस, युवाओं को गुमराह कर रही है
पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा-2026 : 84 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा, 65 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल