230 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की दमदार मौजूदगी : IGJS जयपुर 2026 बना वैश्विक व्यापार का केंद्र, भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच भारत पर बढ़ा भरोसा

कस्टम्स का लक्ष्य व्यापार को सुगम बनाना

230 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की दमदार मौजूदगी : IGJS जयपुर 2026 बना वैश्विक व्यापार का केंद्र, भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच भारत पर बढ़ा भरोसा

जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल द्वारा आयोजित इंटरनेशनल जेम एंड ज्वेलरी शो जयपुर का दूसरा दिन। यह आयोजन भारतीय निर्माताओं और वैश्विक खरीदारों को एक मंच पर लाकर अंतरराष्ट्रीय व्यापार को नई दिशा दे रहा।

जयपुर। जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (GJEPC) द्वारा आयोजित इंटरनेशनल जेम एंड ज्वेलरी शो (IGJS) जयपुर का दूसरा दिन है। यह आयोजन भारतीय निर्माताओं और वैश्विक खरीदारों को एक मंच पर लाकर अंतरराष्ट्रीय व्यापार को नई दिशा दे रहा है। एक उच्च-स्तरीय, व्यवसाय-केंद्रित प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित हो चुका IGJS, वैश्विक जेम और ज्वेलरी बाजार में भारत को पसंदीदा सोर्सिंग डेस्टिनेशन के रूप में मजबूत कर रहा है। इस संस्करण में 85 कंपनियां 110 बूथ्स के माध्यम से भाग ले रही हैं, जबकि 30 देशों से 230 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदार शो में शामिल हुए हैं।

इनमें अमेरिका, यूके, यूरोप, लैटिन अमेरिका, ओशिनिया, MENA क्षेत्र, रूस और CIS देशों के प्रतिनिधि शामिल हैं। GJEPC के उपाध्यक्ष शौनक पारिख, क्षेत्रीय अध्यक्ष (राजस्थान) योगेंद्र गर्ग, इंटरनेशनल एग्जीबिशन संयोजक विजय मंगुकिया और कार्यकारी निदेशक सभ्यसाची रे सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। GJEPC ‘ब्रांड इंडिया’ को वैश्विक मंच पर मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है। IGJS जैसे प्लेटफॉर्म भारत की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को प्रदर्शित करते हैं और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों का विश्वास बढ़ाते हैं। कस्टम्स का लक्ष्य व्यापार को सुगम बनाना और प्रक्रियाओं को सरल करना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव