राजस्व लक्ष्य की ओर परिवहन विभाग की मजबूत बढ़त : 7639 करोड़ पहुंचा राजस्व, सख्त निगरानी और डिजिटल व्यवस्था का असर

बीते वर्ष 15 मार्च तक विभाग का कुल राजस्व 6935.86 करोड़ रुपए था

राजस्व लक्ष्य की ओर परिवहन विभाग की मजबूत बढ़त : 7639 करोड़ पहुंचा राजस्व, सख्त निगरानी और डिजिटल व्यवस्था का असर

परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने चालू वित्त वर्ष में 10.15 प्रतिशत अधिक राजस्व अर्जित कर 7639.90 करोड़ रुपए तक पहुंचाया, जो पिछले वर्ष से 704 करोड़ अधिक। विभाग अपने 9860 करोड़ के लक्ष्य की ओर मजबूती से बढ़ रहा। सख्त प्रवर्तन, डिजिटल प्रक्रियाओं और बेहतर निगरानी से वृद्धि संभव।

जयपुर। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने चालू वित्त वर्ष में राजस्व अर्जन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। विभाग ने पिछले वर्ष की तुलना में 10.15 प्रतिशत अधिक राजस्व अर्जित कर अपनी कार्यक्षमता साबित की है। परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के नेतृत्व में विभाग ने यह उपलब्धि हासिल की है।

आंकड़ों के अनुसार, बीते वर्ष 15 मार्च तक विभाग का कुल राजस्व 6935.86 करोड़ रुपए था, जबकि इस वर्ष इसी अवधि तक यह बढ़कर 7639.90 करोड़ रुपए पहुंच गया है। यानी विभाग ने पिछले साल की तुलना में करीब 704 करोड़ रुपए अधिक राजस्व अर्जित किया है, जो एक महत्वपूर्ण वृद्धि मानी जा रही है।

विभाग का चालू वित्त वर्ष के लिए कुल राजस्व लक्ष्य 9860 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है। अब तक की उपलब्धि को देखते हुए विभाग लक्ष्य के करीब पहुंचने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। अधिकारियों का मानना है कि सख्त प्रवर्तन, डिजिटल प्रक्रियाओं के विस्तार और बेहतर निगरानी के चलते यह बढ़ोतरी संभव हो पाई है।

 

Read More राजस्थान विधानसभा : कुंभलगढ़ और टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या का सवाल उठा, मंत्री ने दिया जवाब

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान कांग्रेस ने नियुक्त किए 13 नगर अध्यक्ष, चुनावी रणनीति और संगठनिक मजबूती पर ध्यान राजस्थान कांग्रेस ने नियुक्त किए 13 नगर अध्यक्ष, चुनावी रणनीति और संगठनिक मजबूती पर ध्यान
राजस्थान में आगामी चुनावी तैयारियों के तहत पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने 13 नगर अध्यक्षों की नियुक्ति। अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा...
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- तंबाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक, किसानों को वैकल्पिक फसल उगाने को प्रोत्साहित कर रही है सरकार, कई राज्यों को मिल रहा योजना का लाभ
मिडिल ईस्ट में खलबली: ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी को इजरायल ने बनाया निशाना, मौत पर सस्पेंस ?
शुरू हुआ 25वां कला मेला : जवाहर कला केन्द्र बना रचनात्मकता का रंगमंच, कलाकारों की प्रतिभा का प्रदर्शन
हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी: 19 से 28 मार्च के बीच एयर इंडिया करेगा यूरोप, कनाडा के लिए 36 अतिरिक्त उड़ानों का परिचालन, यहां देखें पूरा शेड्यूल
रवीना टंडन बनीं ‘गार्नियर कलर नेचुरल्स’ की ब्रांड एंबेसडर : नए कैंपेन की होगी शुरूआत, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
अंधेरे में डूबा एरोड्राम का टावर ऑफ लिबर्टी, फुटपाथ पर बिखरी केबल से करंट का खतरा