वन विभाग में अटके तबादलों को मिली रफ्तार, 19 अधिकारियों-कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी

जयपुर विकास प्राधिकरण सहित विभिन्न कार्यालयों में की गई पदस्थापनाएं

वन विभाग में अटके तबादलों को मिली रफ्तार, 19 अधिकारियों-कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी
राजस्थान वन विभाग ने लंबे इंतजार के बाद 19 अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी। उप वन संरक्षक से लेकर वनरक्षकों तक को जेडीए, वन मुख्यालय, नाहरगढ़ अभयारण्य, रणथंभौर, रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व, मुकुंदरा राष्ट्रीय उद्यान और अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई।

जयपुर। राजस्थान वन विभाग में लंबे समय से आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को आखिरकार नई जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) कार्यालय ने 19 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदस्थापना के आदेश जारी किए। ये सभी कार्मिक 16 जुलाई के बाद आदेशों के बाद पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे।

जारी आदेशों के अनुसार उप वन संरक्षक, सहायक वन संरक्षक, क्षेत्रीय वन अधिकारी, वनपाल, सहायक वनपाल और वनरक्षकों को उनकी नई तैनाती दी गई है। इनमें कई अधिकारियों को जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए), वन मुख्यालय, वन्यजीव शाखा, नाहरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य, रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व, रणथंभौर, मुकुंदरा राष्ट्रीय उद्यान, राजस्थान राज्य वन विकास निगम तथा अन्य महत्वपूर्ण कार्यालयों में लगाया गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण चुघ ने साधा राहुल पर निशाना: नीट मुद्दे पर संसद में चर्चा से भागने, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का लगाया आरोप तरुण चुघ ने साधा राहुल पर निशाना: नीट मुद्दे पर संसद में चर्चा से भागने, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का लगाया आरोप
भाजपा सांसद तरूण चुघ ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष संसद में नीट मुद्दे पर...
भारत फूड एक्सपो एवं भारत पैक एक्सपो 2026 का भव्य शुभारंभ, खाद्य एवं पैकेजिंग उद्योग के लिए खुले नए व्यावसायिक अवसरों के द्वार
कानोता विवाद को लेकर परिवहन निरीक्षको का कार्य बहिष्कार जारी
नीट विवाद पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- विपक्ष बहस से डर रहा, सदन में आए और सवाल पूछे
ओबीसी सर्वे की अवधि 26 जुलाई तक बढ़ी, अब तक 75% कार्य पूरा
अंगदान संकल्प अभियान में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर, 1.08 लाख से अधिक लोगों ने लिया संकल्प
फिल्म प्रमोशन : राघव जुयाल, निहारिका एनएम और विकल्प मेहता ने जयपुर में जमाया 'भाई तेरा स्टार है' का रंग