राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में बढ़ेंगे पढ़ाई के अवसर, पीजी के 14 नए पाठ्यक्रमों को मिली मंजूरी

20 सीटें निर्धारित की

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में बढ़ेंगे पढ़ाई के अवसर, पीजी के 14 नए पाठ्यक्रमों को मिली मंजूरी
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, मानद विश्वविद्यालय जयपुर के शैक्षणिक विस्तार को नई गति मिली है। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (NCISM) ने संस्थान के पंचकूला परिसर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आयुर्वेद के 14 नए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए 70 सीटों की मंजूरी।

जयपुर। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, मानद विश्वविद्यालय जयपुर के शैक्षणिक विस्तार को नई गति मिली है। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (NCISM) ने संस्थान के पंचकूला परिसर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आयुर्वेद के 14 नए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए 70 सीटों की मंजूरी दी है। वहीं, जयपुर परिसर में पहली बार चार वर्षीय बी.फार्मा (आयुर्वेद) पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है, जिसमें 20 सीटें निर्धारित की गई हैं।

संस्थान के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने कहा कि इन पहलों से आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैयारी को बढ़ावा मिलेगा। पंचकूला में कायचिकित्सा, पंचकर्म, शल्य तंत्र, स्त्री रोग एवं प्रसूति तंत्र सहित विभिन्न विषयों में पीजी शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे। जयपुर में बी.फार्मा (आयुर्वेद) में प्रवेश के लिए वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा आयोजित होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर, प्रवेश परीक्षा 15 नवंबर और शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 1 दिसंबर 2026 निर्धारित है। पंचकूला परिसर में पहले से बीएएमएस की 100 सीटें संचालित हैं।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आवासन मंडल की चार योजनाओं में खुलेंगे 649 फ्लैटों के रास्ते, 17 अक्टूबर से शुरू होगा पंजीकरण आवासन मंडल की चार योजनाओं में खुलेंगे 649 फ्लैटों के रास्ते, 17 अक्टूबर से शुरू होगा पंजीकरण
राजस्थान आवासन मंडल की ओर से 17 अक्टूबर से चार आवासीय योजनाओं में पंजीकरण शुरू किया जाएगा। इनमें किशनगढ़, जयपुर...
पिता की आंखों के सामने जमीन में समा गया 9 साल का बेटा, 640 फीट नीचे जिंदगी की जंग
निजी अस्पतालों, लैब और डॉक्टरों की बनेगी डिजिटल आईडी, एचएमआईएस सॉफ्टवेयर अपनाने पर रहेगा विशेष जोर
वी. श्रीनिवास ने एथेंस में किया IIAS गवर्नेंस इंडेक्स का शुभारंभ, 164 देशों की शासन व्यवस्था का होगा आकलन
छात्राओं के आरोप, कांग्रेस की चुप्पी! राहुल-प्रियंका से भाजपा ने पूछा सवाल
स्मैक तस्करी में लिप्त कांस्टेबल बर्खास्त, 13.94 लाख रुपए मिले थे नकद
विधानसभा में अब हाईटेक सिस्टम से होगी वाहनों की जांच, स्पीकर वासुदेव देवनानी ने UVSS का किया उद्घाटन