राजस्थान SI भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक प्रकरण : तीन प्रोबेशनर उपनिरीक्षक गिरफ्तार, अब तक 130 अभियुक्त हिरासत में

पूछताछ और अनुसंधान जारी

राजस्थान SI भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक प्रकरण : तीन प्रोबेशनर उपनिरीक्षक गिरफ्तार, अब तक 130 अभियुक्त हिरासत में
वी के सिंह ने बताया कि अनुसंधान में पाया गया कि इन तीनों ने पेपर लीक माफिया गिरोह के माध्यम से परीक्षा से पहले लीक हुए सॉल्व्ड पेपर का उपयोग कर परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

जयपुर। राजस्थान में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 के पेपर लीक प्रकरण में एसओजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन प्रोबेशनर उपनिरीक्षकों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एटीएस एवं एसओजी वीके सिंह ने बताया कि अनुसंधान के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त
परमेश चौधरी 26 वर्ष निवासी मालियों की ढाणी, ग्राम त्योदा, पुलिस थाना सांभर, जिला जयपुर ग्रामीण, हाल प्रोबेशनर उपनिरीक्षक, पुलिस लाइन, जिला टोंक। मनोहर सिंह 25 वर्ष सेडीया, पोस्ट गुन्दाव, पुलिस थाना करड़ा, जिला जालोर, हाल प्रोबेशनर उपनिरीक्षक, पुलिस लाइन, कोटा शहर। मनोहर लाल पुनासा, तहसील भीनमाल, पुलिस थाना भीनमाल जालोर, हाल प्रोबेशनर उपनिरीक्षक, पुलिस लाइन, जिला सिरोही।

वी के सिंह ने बताया कि अनुसंधान में पाया गया कि इन तीनों ने पेपर लीक माफिया गिरोह के माध्यम से परीक्षा से पहले लीक हुए सॉल्व्ड पेपर का उपयोग कर परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके परिणामस्वरूप परमेश चौधरी मेरिट क्रमांक 180, मनोहर सिंह मेरिट क्रमांक 38, और मनोहर लाल मेरिट क्रमांक 171 पर उपनिरीक्षक के पद के लिए चयनित हुए थे। एस.ओ.जी. ने प्रकरण संख्या 10/2024 के तहत गहन जांच के बाद इन तीनों को 23 सितंबर 2025 को गिरफ्तार किया। वर्तमान में इनसे पूछताछ और अनुसंधान जारी है। इस मामले में अब तक 59 प्रोबेशनर उपनिरीक्षकों सहित कुल 130 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित