महात्मा गांधी अस्पताल : 4 साल की बच्ची का सफल लिवर ट्रांसप्लांट, दुर्लभ बीमारी से जूझ रही बच्ची को मिली नई जिंदगी

बीमारी बढ़ने से लिवर में सिरोसिस विकसित हो गया

महात्मा गांधी अस्पताल : 4 साल की बच्ची का सफल लिवर ट्रांसप्लांट, दुर्लभ बीमारी से जूझ रही बच्ची को मिली नई जिंदगी
महात्मा गांधी अस्पताल में 4 वर्षीय बच्ची का सफल लिवर ट्रांसप्लांट। 7.5 किलो वजन की बच्ची PFIC नामक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी से पीड़ित थी। डॉ. नैमिष एन. मेहता के नेतृत्व में माइक्रोसर्जिकल तकनीक से जटिल ट्रांसप्लांट। बच्ची की मां ने लिवर का एक हिस्सा दान किया।

जयपुर। महात्मा गांधी अस्पताल, जयपुर ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए महज 4 वर्ष की बच्ची का सफल लिवर ट्रांसप्लांट किया है। अस्पताल के अनुसार 7.5 किलो वजन की यह बच्ची उपलब्ध जानकारी के आधार पर राजस्थान में अब तक की सबसे कम उम्र की सॉलिड ऑर्गन ट्रांसप्लांट प्राप्तकर्ता है। बच्ची प्रोग्रेसिव फैमिलियल इंट्राहेपेटिक कोलेस्टासिस (PFIC) नामक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी से पीड़ित थी। इसके चलते उसे लगातार पीलिया, अत्यधिक खुजली और पोषक तत्वों के अवशोषण में कमी की समस्या थी। बीमारी बढ़ने से लिवर में सिरोसिस विकसित हो गया और 4 वर्ष की उम्र में उसका वजन महज 7.5 किलो रह गया।

चिकित्सकों के मुताबिक उसके लिए लिवर ट्रांसप्लांट ही उपचार का एकमात्र विकल्प बचा था। सेंटर फॉर डाइजेस्टिव साइंसेज के चेयरमैन एवं लिवर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. नैमिष एन. मेहता के नेतृत्व में यह जटिल प्रक्रिया की गई। बच्ची की बेहद बारीक रक्त वाहिनियों को माइक्रोसर्जिकल तकनीक से जोड़ा गया। कम वजन और शरीर में कम रक्त मात्रा के कारण ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण था। बच्ची की मां ने स्वेच्छा से अपने लिवर का एक हिस्सा दान किया। ट्रांसप्लांट के बाद मां और बेटी दोनों की स्थिति संतोषजनक रही और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

 

Read More भूमिहीन ग्रामीणों को पांच पांच एकड़ जमीन दे सरकार, सीएम भजनलाल को लिखूंगा पत्र : अठावले 

 

 

Read More होटल के कमरे में सजती थी जुए की महफिल: 6 गिरफ्तार-होटल पर पहले भी अवैध गतिविधियों में हो चुकी है पुलिस कार्रवाई 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में लूटे जा रहे प्राकृतिक संसाधन : खनन माफिया पर नकेल लगाने में सरकार विफल, चुघ ने कहा- राज्य में लगी अघोषित सेंसरशिप पंजाब में लूटे जा रहे प्राकृतिक संसाधन : खनन माफिया पर नकेल लगाने में सरकार विफल, चुघ ने कहा- राज्य में लगी अघोषित सेंसरशिप
भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब की AAP सरकार पर अवैध खनन, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और कथित सेंसरशिप को लेकर निशाना...
बारिश के बाद बांध में पानी की आवक : बहाव क्षेत्र के करीब 50 गांवों के लिए चेतावनी जारी, कभी भी खुल सकते हैं बांध के गेट
एसएमएस अस्पताल में आर एम आर एस की बैठक : 2.5 करोड़ के आईटी उपकरण खरीद को मंजूरी, मरीज सुविधाओं से जुड़े कई प्रस्ताव स्वीकृत
संविदा नर्सिंगकर्मियों की पीड़ा सुनने को सरकार तैयार नहीं, जूली ने कहा- आंदोलनकारियों के साथ संवाद करे सरकार
खड़गे का भाजपा पर बड़ा हमला : उत्तराखंड बना भ्रष्टाचार और बेईमानी का अड्डा, देवभूमि को तबाह करने वालों को सत्ता से उखाड़ फेंको 
महात्मा गांधी अस्पताल : 4 साल की बच्ची का सफल लिवर ट्रांसप्लांट, दुर्लभ बीमारी से जूझ रही बच्ची को मिली नई जिंदगी
‘जो सीखेगा, वही जीतेगा’... IIT दिल्ली के युवाओं को PM मोदी का मंत्र, AI से क्वांटम कंप्यूटिंग तक अवसरों की भरमार