शराब की दुकान में घुसे लेपर्ड का सफल रेस्क्यू, वन विभाग ने ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित पकड़ा

जयपुर चिड़ियाघर की रेस्क्यू टीम ने किया ट्रेंकुलाइज

शराब की दुकान में घुसे लेपर्ड का सफल रेस्क्यू, वन विभाग ने ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित पकड़ा
शराब की दुकान में घुस आए एक नर लेपर्ड का वन विभाग ने सफल रेस्क्यू। लेपर्ड के दुकान में घुसने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान उसने दुकान के एक सेल्समैन पर हमला कर उसे पंजा मारकर घायल भी कर दिया। घटना की सूचना सुबह करीब 10:30 बजे जयपुर चिड़ियाघर की रेस्क्यू टीम को मिली। सूचना मिलते ही डॉ. अशोक तवर के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची।

जयपुर। टोंक जिले के टोडारायसिंह कस्बे में सोमवार को शराब की दुकान में घुस आए एक नर लेपर्ड का वन विभाग ने सफल रेस्क्यू कर लिया। लेपर्ड के दुकान में घुसने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान उसने दुकान के एक सेल्समैन पर हमला कर उसे पंजा मारकर घायल भी कर दिया। घटना की सूचना सुबह करीब 10:30 बजे जयपुर चिड़ियाघर की रेस्क्यू टीम को मिली। सूचना मिलते ही डॉ. अशोक तवर के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची।

स्थिति का आकलन करने के बाद दोपहर करीब 1:15 बजे लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू अभियान में सहायक वनपाल कृष्ण कुमार मीणा सहित वन विभाग का स्टाफ भी शामिल रहा। वन अधिकारियों के अनुसार पकड़ा गया नर लेपर्ड करीब 4 से 5 वर्ष का है। फिलहाल उसे वन विभाग की निगरानी में रखा गया है। उसकी स्वास्थ्य जांच और व्यवहार का आकलन किया जा रहा है। उच्च अधिकारियों के निर्देश मिलने के बाद निर्णय लिया जाएगा कि उसे उपयुक्त वन क्षेत्र में छोड़ा जाए या अन्य आवश्यक प्रबंधन किया जाए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जोधपुर में 24 घंटे में दो प्रसूताओं की मौत, मातृ स्वास्थ्य तंत्र पर उठे गंभीर सवाल जोधपुर में 24 घंटे में दो प्रसूताओं की मौत, मातृ स्वास्थ्य तंत्र पर उठे गंभीर सवाल
राजस्थान में प्रसूताओं की मौत के बढ़ते मामलों के बीच अब जोधपुर भी चिंता का केंद्र बन गया। गत 24...
NEET पेपर लीक पर संसद में संग्राम : हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र का पहला दिन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
प्रदेश में प्रमुख मार्गों पर टोल महंगा : आज रात 12 बजे से नई दरें लागू, जानें कितनी बढ़ी कीमत
कैंसर मरीजों को जिले में ही मिलेगा विशेषज्ञ उपचार, आरजीएचएस में एआई से होगी निगरानी
युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश कर रही सरकार : छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज गलत, खड़गे बोले- शिक्षा नीति पर चर्चा के लिए सरकार तैयार नहीं
उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन : एहतियातन रोकी चारधाम यात्रा, अधिकारियों को तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के निर्देश
जापान में गूंजा रॉयल राजस्थान, पर्यटन उद्योग के बीच उत्पादों को प्रस्तुत करना कार्यक्रम का उद्देश्य