यमन की महिला के गले के जटिल ट्यूमर की सफल सर्जरी, एमजीएच ने रचा नया कीर्तिमान

मरीज लंबे समय से गले में सूजन और दर्द से पीड़ित

यमन की महिला के गले के जटिल ट्यूमर की सफल सर्जरी, एमजीएच ने रचा नया कीर्तिमान
महात्मा गांधी अस्पताल, जयपुर के ईएनटी एवं हेड-नेक सर्जरी विभाग के विशेषज्ञों ने यमन की 64 वर्षीय महिला सबाह ओमर मोहम्मद बा नागा के गले में स्थित अत्यंत जटिल कैरोटिड बॉडी ट्यूमर की सफल सर्जरी कर राजस्थान में अपनी तरह का पहला रिकॉर्ड बनाया।

जयपुर। महात्मा गांधी अस्पताल (एमजीएच), जयपुर के ईएनटी एवं हेड-नेक सर्जरी विभाग के विशेषज्ञों ने यमन की 64 वर्षीय महिला सबाह ओमर मोहम्मद बा नागा के गले में स्थित अत्यंत जटिल कैरोटिड बॉडी ट्यूमर (पैरागैंग्लियोमा) की सफल सर्जरी कर राजस्थान में अपनी तरह का पहला रिकॉर्ड बनाया है। सर्जरी का नेतृत्व वरिष्ठ ईएनटी एवं हेड-नेक सर्जन प्रो. डॉ. सुरेश चंद्र शर्मा और डॉ. भीयांराम ने किया। डॉ. भीयांराम ने बताया कि मरीज लंबे समय से गले में सूजन और दर्द से पीड़ित थीं। ऑनलाइन परामर्श के बाद वह उपचार के लिए जयपुर पहुंचीं।

जांच में गले के दोनों ओर कैरोटिड बॉडी पैरागैंग्लियोमा और स्कल बेस ट्यूमर पाए गए, जो कैरोटिड धमनी को लगभग 360 डिग्री तक घेरे हुए थे। विशेषज्ञ टीम ने अत्यधिक जोखिमपूर्ण सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। प्रो. डॉ. सुरेश चंद्र शर्मा अब तक 500 से अधिक ऐसी जटिल सर्जरियां कर चुके हैं। अस्पताल में स्थापित अत्याधुनिक ईएनटी एवं हेड-नेक सेंटर के कारण देश-विदेश से मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। मरीज की आगे साइबरनाइफ स्टीरियोटैक्टिक रेडियोसर्जरी भी की जाएगी। सफल उपचार के बाद मरीज और उनकी पुत्री ने अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं के प्रति आभार जताया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई